वोग मैगजीन के लिए बोल्ड हुईं प्रियंका चोपड़ा, देखिए हॉट तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा ने प्रतिष्ठित मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। इस मैगजीन के लिए वह बोल्ड अवतार में नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा ने वोग मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया और मैगजीन ने ही प्रियंका चोपड़ा की सेक्सी फोटो शेयर की। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा का अलग अलग लुक्स देखने को मिल रहे हैं।
प्रियंका इन तस्वीरों में बोल्ड पोज देती दिख रही हैं तो इन तस्वीरों पर प्रियंका के फैंस ने भी तुरंत रिएक्ट करना शुरू कर दिया। फैंस ने प्रियंका की जमकर तारीफ की। मैगजीन ने इस फोटोशूट को शेयर करते हुए लिखा, फिल्म इंडस्ट्री में दो दशकों के बाद प्रियंका चोपड़ा जोनास आज के समय में न केवल एक अभिनेत्री हैं बल्कि प्रोड्यूसर व हाल में ही रेस्टोरेंट चेन भी खोली।हाल में ही ब्यूटी भी लेबल लॉन्च किया।

प्रियंका चोपड़ा ने हाल में ही पति निक जोनास के साथ भी बोल्ड फोटो शेयर कीं। प्रियंका चोपड़ा बिकिनी में तो निक शॉर्ट्स में नजर आ रहे थे। दोनों ने हॉट वीकेंट सेलिब्रेट किया। दोनों की ये तस्वीरें खूब इंटरनेट पर छाई।

महामारी के दौरान घर से बाहर निकलकर काम करना कितना मुश्किल था
प्रियंका चोपड़ा ने वोग से बातचीत में कहा कि महामारी के दौरान घर में काफी समय बिताने के बाद वापस काम पर लौटना काफी मुश्किल था। वह डर गई थीं ऐसे माहौल में घर से निकलने पर।

रो पड़ी थीं प्रियंका
प्रियंका कहती हैं कि कोरोना के समय वह करीब 6 महीने घर में रहीं। उन्होंने परिवार के साथ समय बिताया। इस दौरान वह सबसे सुरक्षित महसूस कर रही थीं। लेकिन जब महामारी में 6 महीने बाद घर से काम पर लौटी तो वह इमोशनल हो गईं और आंखों मे आंसू हो गए।

प्रियंका चोपड़ा को लगी चोट
फिलहाल प्रियंका सिटाडेल की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कुछ फोटो भी शेयर की। उनका चेहरा खून से सना नजर आ रहा था।

आने वाली हॉलीवुड फिल्म
प्रियंका चोपड़ा सिटाडेल के अलावा हॉलीवुड स्टार कीनू रीव्स के साथ मैट्रिक्स 4, मिंडी केलिंग में नजर आएंगी। इसके अलावा वह एक रियलिटी शो, मां आनंद शीला की बायोपिक में भी दिखेंगे।

प्रियंका की अगली बॉलीवुड फिल्म
हाल में ही फरहान अख्तर ने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया। इस फिल्म का नाम है जी ले जरा। जिसमें कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











