Priyanka Chopra: इन फिल्मों से एक्ट्रेस ने किया है खुद को साबित, दिखाया अपना जादू

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस ने अपने विंदास अंदाज से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हमेशा ही फैंस के दिलों में खास जगह बनाई हैं, और फिल्मों में एक्टिंग के दम पर भी अलग जादू दिखाया है। तो हम आपको आज प्रियंका चोपड़ा की उन फिल्मों के बारें में बताएंगे जिनसे उन्होंने खुद को साबित किया है।
बर्फी-
गौरतलब है कि, 2012 की फिल्म 'बर्फी' भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजी गई थी। इस शानदार फिल्म में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में दिखाया गया है कि हर किसी की अपनी दुनिया होती है। जरूरी नहीं कि जो सामाज में स्वीकार हो, वही सही हो। इस खूबसूरत फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस फिल्म से प्रियंका ने एक अलग ही छाप छोड़ी है।
फैशन-
बहुचर्चित फिल्म 'फैशन' प्रियंका चोपड़ा की दमदार फिल्मों में से एक हैं। फिल्म में प्रियंका के साथ कंगना रनौत भी नजर आई थीं। मधुर भंडारकर की यह फिल्म फैशन इंडस्ट्री की काली दुनिया को दिखाती है। फिल्म में प्रियंका का किरदार एक उभरती हुई मॉडल का था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। इस फिल्म में प्रियंका के किरदार को काफी पसंद किया गया था।
मैरी कॉम-
प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म भारतीय मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम की बायोपिक है। फिल्म में प्रियंका ने मैरी कॉम का किरदार निभाया है। उनकी युवा उम्र से लेकर उनके औलंपिक पदक जीतने तक के सफर को प्रियंका ने दमदार तरीके से पर्दे पर उतारा है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।
वॉट्स योर राशी-
'वॉट्स योर राशी' भले ही बॉक्स ऑफिस पर असफल रही, लेकिन यह प्रियंका के करियर की खास फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में प्रियंका ने 12 किरदार निभाए थे। एक ही फिल्म में 12 किरदारों से प्रियंका ने कमल हासन का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 'दशावतारम' में दस किरदार निभाए थे। इस फिल्म में प्रियंका के साथ हरमन बावेजा नजर आए थे।
हाल ही में एक्ट्रेस इसीलिए चर्चा में आई थी कि, प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि बॉलीवुड की राजनीति से तंग आकर उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया था। इसके बाद से हर कोई प्रियंका की सफलता को बॉलीवुड की गुटबाजी पर तमाचा बता रहा है।


Click it and Unblock the Notifications

