प्रियंका चोपड़ा ने अपनी स्माइल तो जॉन अब्राहम ने अपने Butt का करवा रखा है इंश्योरेंस

john abraham priyanka

बॉलीवुड के स्टार्स अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने में माहिर होते हैं। घर, गाड़ी या फिर किसी सामान का इंश्योरेंस करवाना तो आम बात होती है लेकिन बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपने बॉडी पार्ट्स का भी इंश्योरेंस करवाते हैं। उनके लिए अपनी फिटनेस, खूबसूरती के साथ-साथ अपने शरीर का देखभाल करना भी बहुत जरूरी होता है। इसी वजह से कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपने बॉडी पार्ट्स का इंश्योरेंस करवा रखा है। इसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा से लेकर अमिताभ बच्चन तक शामिल हैं। खास बात यह है कि ऐसा करवाने वालों में फीमेल की तुलना में मेल एक्टर्स ज्यादा हैं।

प्रियंका चोपड़ा :

प्रियंका चोपड़ा :

ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्टिंग की पूरी दुनिया दीवानी है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी स्माइल का इंश्योरेंस करवा रखा है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी स्माइल का इंश्योरेंस करवाने का फैसला तब लिया जब उन्होंने एक विज्ञापन में डॉक्टर को कहते हुए सुना कि वे सर्जरी के जरिए प्रियंका चोपड़ा की तरह किसी को भी मुस्कुराहट दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मुस्कुराहट का इंश्योरेंस 10 मिलियन डॉलर में करवाया है।

जॉन अब्राहम :

जॉन अब्राहम :

अपनी फिटनेस के लिए मशहूर जॉन अब्राहम इसे फ्लॉन्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। जॉन ने हाल ही में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पठान' में गजब के एक्शन सीन्स दिये हैं। इससे पहले फिल्म 'दोस्ताना' में जॉन ने अपनी बॉडी फ्लॉन्ट की थी। उस समय उन्होंने अपना Butt भी फ्लॉन्ट किया था। इसी वजह से उन्होंने अपने Butt का इंश्योरेंस करवा रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जॉन ने 10 करोड़ रुपये में अपने Butt का इंश्योरेंस कराया है।

अमिताभ बच्चन :

अमिताभ बच्चन :

बिग बी अमिताभ बच्चन की पर्सनैलिटी में सबसे अहम रोल उनके आवाज की होती है। फिल्मों में उनके दमदार एक्टिंग के साथ-साथ उनकी आवाज के बदौलत दर्शक सीटियां बजाने पर मजबूर हो जाते हैं। अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मों में वॉयस ओवर भी दिया हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक तंबाकु कंपनी ने अमिताभ बच्चन की आवाज का इस्तेमाल अपने उत्पाद को बेचने के लिए किया था। इसलिए उन्होंने अपनी आवाज का इंश्योरेंस करवा रखा है, ताकि ऐसी किसी घटना को दोबारा घटने से रोका जा सकें।

मल्लिका शेरावत :

मल्लिका शेरावत :

बॉलीवुड में सेक्स सिंबल के तौर पर जानी जाने वाली मल्लिका शेरावत ने ऑनस्क्रीन कई तरह के बोल्ड सीन्स भी दिये हैं। एक फैन ने जब मल्लिका को कॉम्प्लीमेंट किया तब उन्हें अहसास हुआ और उन्होंने अपने शरीर का इंश्योरेंस करवाने के बारे में सोचा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मल्लिका शेरावत ने अपने शरीर का इंश्योरेंस 50 करोड़ रुपये में करवाया हुआ है।

नेहा धूपिया :

नेहा धूपिया :

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी अपने हिप्स का इंश्योरेंस करवाया हुआ है। हालांकि उन्होंने इस रकम का खुलासा तो नहीं किया लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहा धूपिया ने 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का अपने हिप्स का इंश्योरेंस करवाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X