शादी के दिन प्रियंका चोपड़ा ने अपने बचपन के इस सपने को किया था पूरा, देखें वीडियो

Priyanka Chopra

अपनी शादी से जुड़ा हर लड़की के कई सपने होते हैं, जिन्हें वह पूरा करना चाहती है। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भले ही पूरी दुनिया में एक्टिंग का डंका बजा रही हो लेकिन उनके अंदर अपने पापा की वह नन्ही सी बेटी आज भी छिपी हुई है। किसी भी आम लड़की की तरह प्रियंका चोपड़ा भी अपनी शादी को लेकर कई सपने देखा करती थी, जिसे उन्होंने अपनी शादी के दिन बखूबी पूरा किया। इस बात का खुलासा प्रियंका ने करण जौहर के सेलिब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' में किया था। इस शो में करीना कपूर के साथ पहुंची प्रियंका चोपड़ा से जब होस्ट करण ने पूछा, "तुमने अपनी शादी में अपना सपना पूरा कर लिया?" तो जवाब में प्रियंका चोपड़ा ने कहा, "बिल्कुल।"

सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा नियॉन ग्रीन कलर की और करीना कपूर शिमरी मरून कलर की ड्रेस में नजर आ रही है। वीडियो क्लिप में जब करण जौहर जब प्रियंका चोपड़ा से पूछते हैं, "तुमने अपनी शादी में अपने बचपन का सपना पूरा कर लिया?" तो इसके जवाब में प्रियंका बेहद उत्साहित होकर कहती हैं, "बिल्कुल।" इसके बाद प्रियंका चोपड़ा आगे कहती है, "मुझे बचपन से ही दुल्हनिया बनने का बड़ा शौक था। फैंसी ड्रेस, कलीरा, चूड़ा और सिन्दुर। मैंने अपनी शादी के दिन दुल्हनिया बनने का अपना सपना पूरा कर लिया।" इस वीडियो में करीना कपूर भी प्रियंका चोपड़ा की हां में हां मिलाती नजर आ रही है।

बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ 1 दिसंबर 2018 को राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में की थी। हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से यह शादी संपन्न हुई थी। दोनों की शादी बेहद सुर्खियों में रही है। हिंदू रीति-रिवाज से हुई अपनी शादी में प्रियंका चोपड़ा ने लाल रंग का लहंगा पहना था, जिसे सेलिब्रिटी डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था। प्रियंका चोपड़ा के इस लहंगे को डिजाइन करने में 110 कारीगरों ने काम किया था और उन्हें यह लहंगा बनाने में करीब 3720 घंटे का समय लगा था। इसके साथ प्रियंका चोपड़ा ने अनकट डायमंड और 22 कैरेट गोल्ड की ज्वेलरी पहनी थी। ये सभी गहने मुगल ज्वेलरी थी। प्रियंका ने हाथों में लाल रंग का चूड़ा और उसके साथ पारंपरिक सोने के कलीरे पहने थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X