4Years: रियल हीरो का असली एक्शन, देखने वालें के रोंगटे खड़े हो गए, सुपरहिट फिल्म
बॉलीवुड महिलाओं पर कई फिल्में बनी हैं। महिलाओं के अलग-अलग किरदारों की दर्शाती ये फिल्में कभी ऑडिएंस को इंप्रेस कर पाती हैं कभी नहीं। ऐसे में 4 साल पहले एक ऐसी फिल्म आई थी जिसे देखकर ऑडिएंस के रोंगटे खड़े हो गए थे। खास बात ये है कि ये फिल्म एक रियल महिला हीरो पर आधारित थी। जिसने न सिर्फ पूरे देश से अपने टैलेंट का लोहा मनवाया बल्कि ये भी साबित किया कि मां बनने के बाद एक लड़की दोगुनी मजबूत हो जाती है।
[सत्यमेव जयते के बाद दो तगड़े एक्शन Dhamake, जॉन अब्राहम ने बुक कर लिया 2019]
अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं प्रियंका चोपड़ा की फिल्म मैरी कॉम की। जी हां ये फिल्म बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम की बायोपिक थी। जिसमें प्रियंका ने जी जान लगा दी। इस रियल हीरो की बड़े पर्दे पर नकल करना आसान नहीं था। प्रियंका चोपड़ा ने न सिर्फ तगड़ी स्ट्रेंथ दिखाई बल्कि मां बनने के बाद मैरी कॉम के सॉफ्ट इमोशन और बॉक्सिंग के लिए उनके पैशन को बखूबी चित्रित किया। इस फिल्म के पोस्टर देखकर ही सब हिल गए थे।

वहीं खुद मैरी कॉम ने भी प्रियंका की जमकर तारीफ की थी। इस फिल्म में मैरी कॉम के सफर को दिखाते हुए ये बाद साबित की गई कि मां बनने के बाद एक महिला की ताकतो दोगुनी बढ़ जाती है। बॉक्सिंग चैंपियन मैरी-कॉम को दुनिया की कोई ताकत बेस्ट बनने से नहीं रोक पाई। उनका किरदार पर्दे पर शिद्दत के साथ पेश करने में प्रियंका सफल रहीं। बहरहाल, आगे जानें बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में जो फिल्मों में बॉक्सर के किरदार में नजर आए और जानें किस कदर वे अपने किरदार के साथ इंसाफ कर पाए।


Click it and Unblock the Notifications











