'उसकी पैंटी देखने के लिए...', जब बॉलीवुड की देसी गर्ल हुई थी कास्टिंग काउच का शिकार, बोलीं- फ़िल्में छोड़ना चाहत

Priyanka Chopra Casting Couch: प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की देसी गर्ल कहीं जाती है और आपको बता दें कि एक बार फिर से वह फिर से इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचाने के लिए तैयार हो चुकी है। प्रियंका चोपड़ा ने पिछले कुछ सालों में काफी सारे हॉलीवुड प्रोजेक्ट तो किया लेकिन बॉलीवुड में बिल्कुल ही काम करना बंद कर दिया था।
लेकिन अब कुछ वक्त पहले प्रियंका चोपड़ा ने साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्म निदेशक एसएस राजामौली की आने वाली फिल्म को साइन किया और इसके चलते वह चर्चा में भी है। एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में होने वाले कास्टिंग काउच को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया था। साथ ही बताया कि बॉलीवुड में टिकने के लिए उनको कितनी सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
फोर्ब्स पॉवर वुमन समिट के साथ खुलकर बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने अपने स्ट्रगल के दोनों को याद किया। उन्होंने बताया कि तब वह सिर्फ 19 साल की थी और डायरेक्ट उनको चैन से जीने तक नहीं दे रहे थे। प्रियंका ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म में अपने कॉस्ट्यूम को लेकर डायरेक्टर से बात की थी तो उनको ऐसा जवाब मिला जिसके बाद वह हैरान हो गई।
प्रियंका चोपड़ा बताती है कि जब फिल्म में अपनी ड्रेस पर को लेकर उन्होंने डायरेक्टर से बात की थी तो डायरेक्टर ने स्टाइलिस्ट को कहा था कि दर्शक उसकी सिर्फ पैंटी देखने के लिए फिल्म देखने आएंगे। इसी वजह से ड्रेस बहुत ही ज्यादा छोटी होनी चाहिए। डायरेक्टर ने यह बात स्टाइलिस्ट को दो बार कही थी।
हालांकि प्रियंका ने बताया कि जब डायरेक्टर ने हिंदी में इस बात को कहा तो उनको सुनकर घिन आने लगी थी। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब कोई एक्ट्रेस कास्टिंग का उसका शिकार हुई हो। अक्सर ऐसा होता रहता है और ज्यादातर आउटसाइडर्स के साथ में ऐसा होता है। प्रियंका चोपड़ा भी आउटसाइडर थी।
प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि इस हादसे के बाद में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था और यह सब बातें उन्होंने अपनी मां को भी बताई थी। साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां से सुझाव भी लिया था कि इस तरीके के इंसान के साथ कैसे डील किया जा सकता है, जो महिलाओं के लिए ऐसी सोच रखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications