Priyanka Chopra : बॉलीवुड की इन सेलिब्रिटीज ने भी करवाएं हैं अपने Eggs Freeze

priyanka chopra

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक पॉडकास्ट के दौरान बताया कि उन्होंने 30 साल की उम्र में ही अपने Eggs Freez करवा लिये थे। ऐसा उन्होंने अपनी मां की सलाह मानते हुए किया था। प्रियंका कहती हैं, "इस वजह से मुझे काफी आजादी मिली।" इस पॉडकास्ट शो के दौरान प्रियंका ने कहा कि उस समय वह उस शख्स से मिली भी नहीं थी, जो उनके बच्चों का पिता बनता। आज प्रियंका ना सिर्फ अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ अपनी शादी-शुदा जिंदगी का भरपुर लुफ्त उठा रही हैं बल्कि सरोगेसी के माध्यम से प्रियंका और निक ने अपनी जिंदगी में बेटी मालती मैरी का भी स्वागत किया है। मां बनना हर लड़की का सपना होता है। और अपने इस सपने को पूरा करने के लिए सिर्फ प्रियंका ही नहीं, बॉलीवुड में कई सेलिब्रिटीज ने अपने Eggs Freez करवाएं हैं।

आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड की किन सेलिब्रिटीज ने अपने Eggs Freeze करवा रखे हैं :

तनिषा मुखर्जी

तनिषा मुखर्जी

काजोल की छोटी बहन एक्ट्रेस तनिषा मुखर्जी 33 साल की उम्र में अपने Eggs Freez करवाना चाहती थी। हालांकि वह उस समय ऐसा नहीं कर पायी थी। क्योंकि जब तनिषा अपने डॉक्टर से मिली तो उस समय डॉक्टर ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया था। आखिरकार, तनिषा ने 39 साल की उम्र में अपने Eggs Freez करवाएं। बता दें, बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी तनिषा का नाम तो कई एक्टर्स से जुड़ा लेकिन इन दिनों वह सिंगल हैं।

राखी सावंत

राखी सावंत

बिग बॉस 14 के दौरान बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने खुलासा किया था कि वह अपने बच्चों की मां बनना चाहती हैं। इसी वजह से राखी ने अपने Eggs Freez करवाएं हैं। राखी ने इस बारे में कहा था, "मेरी प्राथमिकता मां बनना और उस अनुभव को पाना है। मुझे अपने बच्चों के लिए कोई विकी डोनर नहीं बल्कि उनका पिता चाहिए। मैं एक सिंगल मदर नहीं बनना चाहती हूं। मुझे नहीं पता कि यह कैसे होगा, लेकिन मैं दिल से चाहती हूं कि ऐसा हो। मुझे उम्मीद है कि कहीं ऐसा कुछ हो क्योंकि मेरे Eggs Frozen हैं।"

एकता कपूर

एकता कपूर

छोटे पर्दे की ड्रामा क्वीन एकता कपूर ने साल 2019 में अपने बेटे रवि कपूर का स्वागत सरोगेसी से किया था। एकता ने 36 साल की उम्र में अपने Eggs Freez करवाने का फैसला लिया था। एक इंटरव्यू के दौरान एकता कपूर ने इस बारे में कहा था, "मैंने अपने Eggs 36 साल की उम्र में stored किये थे। मुझे पता नहीं वह क्या था, पर लंबे समय से मुझे लग रहा था कि ऐसा करना चाहिए। मुझे नहीं मालूम, मैंने सोचा शायद मैं शादी करुं, शायद नहीं। या फिर कहीं देर से करुं और उस समय यह काम आए।"

डायना हेडेन

डायना हेडेन

पूर्व मिस वर्ल्ड डायना हेडेन ने भी अपने Eggs Freez करवाएं हैं। डायना ने 3 बच्चों को जन्म दिया था। साल 2016 में डायना अपने पहले बच्चे की मां बनी। साल 2018 में डायना ने अपने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। डायना बिग बॉस 2 का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

रिद्धिमा पंडित

रिद्धिमा पंडित

कुछ समय पहले छोटे पर्दे की एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने भी खुलासा किया कि सितंबर 2022 में उन्होंने अपने Eggs Freez करवाएं हैं। आज के समय में एक्ट्रेस खुद को पूरी तरह से स्वतंत्र महसूस करती हैं। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान उनको डॉक्टरों की पूरी सलाह और मार्गदर्शन मिला जिस कारण कोई परेशानी नहीं हुई। अब रिद्धिमा जल्दी शादी करने ताकि वह मां बन सकें, इसका कोई दबाव महसूस नहीं करती हैं।

मोना सिंह

मोना सिंह

छोटे पर्दे की जस्सी और फिल्म '3 इडियट्स' स्टार मोना सिंह ने 34 साल की उम्र में अपने Eggs Freez करवाएं थे। इस बारे में बात करते हुए मोना ने कहा था, "मैं जब 34 साल की थी, उस समय मैंने अपने Eggs Frozen करवाए थे। क्योंकि मैं अभी (काफी बाद में) शादी की। मैं अपने पार्टनर के साथ chill करना और पूरी दुनिया घूमना चाहती हूं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X