हुबहू प्रियंका चोपड़ा की कॉपी है ये लड़की, वीडियो देख निक जोनस भी मान लेंगे अपनी पत्नी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में देसी गर्ल का खिताब अपने नाम करने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी बोल्डनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह अपने सोशल मीडिया हैंडल से अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोस को भी शेयर करती रहती हैं। लेकिन आपको बता दें कि इसी बीच सेलिब्रिटी के हमशक्लों की वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। अब प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल की वीडियो वायरल होती हुई नजर आई।
प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल की वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में प्रियंका चोपड़ा की बिल्कुल कार्बन कॉपी लड़की नजर आ रही है और इस तरह की वीडियो को देखकर प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस भी हैरान हो सकते हैं। यहां तक कि उनकी बेटी मालती भी बड़ी होकर प्रियंका की हमशक्ल इस लड़की को देखकर मम्मी-मम्मी भी कह सकती है। दरअसल आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल कही जाने वाली इस लड़की का नाम अमायरा डोंगरे है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
बाजीराव मस्तानी की काशी की एक्टिंग करते हुए नजर आई लड़की
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि बाजीराव मस्तानी में प्रियंका चोपड़ा ने एक छोटा सा किरदार निभाया। लेकिन बेहद ही ज़बरदस्त एक्टिंग की वजह से वह काफी ज्यादा जानें गईं। उन्हें पेशवा बाजीराव की बीवी काशी के किरदार में देखा गया। दर्शकों द्वारा भी इस रोल को काफी पसंद किया गया और अब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका चोपड़ा की हूबहू कॉपी दिखने वाली लड़की काशी की एक्टिंग करती हुई नजर आ रही है। जिसमें वह एकदम प्रियंका चोपड़ा जैसी ही नजर आ रही है।
प्रियंका की हमशक्ल की फैन फॉलोइंग है जबरदस्त
प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल लड़की का नाम अमायरा डोंगरे है, जो कि सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव नजर आती है। उनके इंस्टाग्राम पर भी 111k से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। हालांकि वह मूल रूप से नागपुर की रहने वाली है और खुद को एक्ट्रेस भी कहती हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर कई सारे वीडियो मौजूद है। जिन वीडियो में वह प्रियंका चोपड़ा को कॉपी कर दी हुई देखी जा रही है। लेकिन इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि वह बाजीराव मस्तानी के गाने पिंगा में प्रियंका चोपड़ा के लुक को रीक्रिएट करती हुई देखी जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications