..................... Priyanka Chopra does not support her sister Parineeti Chopra Said usko meri Zarurat Nahin Hai - Hindi Filmibeat

'उसे मेरी ज़रूरत नहीं है...', Parineeti Chopra को सपोर्ट ना करने पर बोलीं Priyanka Chopra, देखें वीडियो...

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra On Parineeti Chopra: प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड की देसी गर्ल कहा जाता है और अभी के वक्त में वह इंटरनेशनल स्टार बन गई है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनकी कजिन बहन परिणीति चोपड़ा, मीरा चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा भी अब एक्ट्रेस बन चुकी है। तीनों ही अपने करियर में काफी अच्छा कर रही है। लेकिन अक्सर चोपड़ा सिस्टर्स के रिलेशनशिप को लेकर सवाल उठता हुआ नजर आता है।

दरअसल अक्सर कहा तो यह भी जाता है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बहनों को सपोर्ट नहीं करती हैं। जब मन्नारा चोपड़ा बिग बॉस में गई थी तो देसी गर्ल ने उनका जमकर सपोर्ट किया था। अब इसी बीच एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा को परिणीति और मन्नारा के साथ में अपने रिश्ते पर बात करते हुए देखा जा सकता है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को अक्सर मन्नारा चोपड़ा के साथ में सपोर्ट में खड़े देखा जाता है। लेकिन परिणीति के साथ में वह ज्यादातर नजर नहीं आई है। लेकिन एक फिल्म के प्रमोशन के इवेंट में प्रियंका चोपड़ा, मन्नारा चोपड़ा के साथ में पहुंची थी। जहां उन्हें साथ में देख कर यह सवाल उठने लगा कि प्रियंका, मन्नारा के ज्यादा करीब है।

हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने इस इवेंट में यह भी साफ कर दिया था कि ऐसा कुछ भी नहीं है और वह अपनी दोनों बहनों को बराबर ही समझती है। प्रियंका चोपड़ा से सवाल किया गया था कि आप मन्नारा चोपड़ा को फिल्म के प्रमोशन में सपोर्ट कर रही हैं, लेकिन इस तरीके से आप कभी भी परिणीति चोपड़ा के साथ नजर नहीं आईं हैं।

इस पर प्रियंका चोपड़ा ने जवाब देते हुए कहा कि "ऐसा कुछ भी नहीं है। परिणीति एक बड़ी स्टार बन चुकी है। जब उसकी पहली फिल्म आई थी तो मैं उसके साथ में खड़ी हुई थी। लेकिन आज उसको मेरी जरूरत नहीं है। वो अपने बलबूते पर खड़ी हो सकती है। परिणीति ने एक अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X