पहली ही फिल्म में अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा के साथ कर दिया कुछ ऐसा कि... आज तक नहीं भूली हसीना

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एक जानी मानी एक्ट्रेस है। उन्हें बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से जाना जाता है। लेकिन आपको आज हम एक ऐसा ही किस्सा बताने वाले हैं जो कि प्रियंका चोपड़ा के शुरुआती करियर से जुड़ा हुआ है। दरअसल फिल्म अंदाज में वह अक्षय कुमार और लारा दत्ता के साथ में नजर आई थी।
प्रियंका चोपड़ा की यह पहली फिल्म थी। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म में एक गाना फिल्माया गया जिसका नाम 'अल्लाह करे दिल ना लगे' था। बताया जाता है कि प्रियंका चोपड़ा इस गाने पर ऐसा डांस कर ही नहीं पाई जैसा मेकर्स को चाहिए था। जिसके बाद में जब प्रियंका वह डांस नहीं कर पाए तो शूटिंग रोक दी गई और क्रू वापस मुंबई लौट आई थी।
प्रियंका को दी गयी 45 दिन की डांस ट्रेनिंग
बहुत ही कोशिश करने के बावजूद भी प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म के गाने के लिए मन मुताबिक डांस कर ही नहीं पा रही थी। जिसके बाद में शूटिंग रोककर क्रू वापस मुंबई लौट आई। जिसके बाद में फिल्म मेकर सुनील दर्शन ने प्रियंका चोपड़ा के लिए 45 दिनों के लिए ड्रांस ट्रेनिंग की व्यवस्था की। प्रियंका चोपड़ा को डांस सिखाने की पूरी जिम्मेदारी कोरियोग्राफर वीरू कृष्णन को दे दी गई थी।
फ़िल्म की शूटिंग के वक़्त अक्षय की पत्नी को होने वाला था बच्चा
लेकिन जब इस फिल्म की पूरी टीम वापस से कैप टाउन गई तो प्रियंका चोपड़ा तब तक अच्छी तरीके से डांस सीख चुकी थी। जिसके बाद में बहुत ही अच्छे तरीके से शूटिंग भी हुई। मेकर्स भी उसके डांस से खुश हो गए थे। वही जब सुनील दर्शन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ऐसा ही हुआ था और अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना को पहला बच्चा भी उस वक्त होने वाला था। की डिलीवरी डेट भी आसपास ही आने वाली थी। इसी पर उन्होंने आगे बताया कि उस समय अक्षय ने ब्रेक लेने की सलाह दी और एक दो महीने बाद वापस लौटने का कहा। जिस पर सुनील दर्शन ने प्रियंका की डांस ट्रेनिंग लगवा दी और बाद में शूटिंग बहुत ही अच्छे से हुई।
सिटाडेल के लिए सुर्खियों में हैं प्रियंका
साल 2003 में रिलीज हुई अंदाज़ फिल्म में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ जॉनी लीवर, पंकज धीर और अमन वर्मा भी नजर आए थे। इतना ही नहीं अगर हम अब प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि इन दिनों वह अपनी वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई है। जिसमें स्पाई कैरेक्टर में वह नजर आई और हर किसी के पसीने छुड़ा दिए।


Click it and Unblock the Notifications