Shah Rukh Khan के साथ अपना रिश्ता कन्फर्म कर चुकी थीं Priyanka Chopra, पुराना वीडियो आया सामने

Shah Rukh Khan Priyanka Chopra

शाहरुख खान देश के दिलों की धड़कन हैं, जो हर गुजरते दिन के साथ अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतते रहते हैं। रोमांस के बादशाह शाहरुख खान का बॉलीवुड में विवादों से भी नाता रहा है, जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं।

यह बात सभी जानते हैं कि शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच कथित अफेयर की शुरुआत फिल्म डॉन 2 की शूटिंग के दौरान हुई थी। जब गौरी खान को इस बारे में पता चला तो उन्होंने अपने पति को प्रियंका के साथ दोबारा काम ना करने के लिए मना कर दिया।

प्रियंका चोपड़ा ने एक बार शाहरुख खान के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी थी, जब वह डर्टी लॉन्ड्री शो में शामिल हुईं और एक्टर की जैकेट को अपनी सबसे कीमती चीज के रूप में ले गईं। जब होस्ट ने प्रियंका से लेदर जैकेट के बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया कि यह उनके एक्स लवर की है। उन्होंने यह भी बताया कि यह उनकी एयरपोर्ट जैकेट थी।

अब, एक नेटिजन ने प्रियंका और शाहरुख खान का एक कोलाज शेयर की है, जिसमें दोनों भूरे रंग की D&G जैकेट पहने हुए हैं, जिससे सभी को पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। तस्वीरों में रूमर्ड एक्स कपल को अलग-अलग मौकों पर एक ही जैकेट पहने हुए दिखाया गया है। यह साफ प्रूफ था कि प्रियंका ने एक बार शाहरुख खान को डेट किया था और नेटिजन्स ने इस पर तुरंत रिएक्शन दिया।

इससे पहले, एक वीडियो मिला था जिसमें शाहरुख खान, कैटरीना कैफ के साथ बैठे थे, उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ अपने लिंकअप की अफवाहों पर बात की थी। एक्टर ने कहा कि उनके लिए यह देखना परेशान करने वाला था कि उनके साथ काम करने वाली महिला से कुछ अफवाहों के कारण सवाल पूछे जा रहे थे और उनका अपमान किया जा रहा था।

इसी इंटरव्यू में शाहरुख ने अपने फैंस को दुख पहुंचाने के लिए उनसे माफी भी मांगी और साफि किया कि वह इसलिए माफी मांग रहे हैं क्योंकि प्रियंका उनकी सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं।

Read more about: shah rukh khan priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X