जब Shah Rukh Khan का नाम सुनते ही शर्म से लाल हो गई थीं Priyanka Chopra, लोग बोले- शर्म-ओ-हया नहीं...

Priyanka Chopra Blush On Affair With Shah Rukh Khan: एक वक्त था जब शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खूब चर्चा हुआ करती थी। दोनों को फिल्म 'डॉन' में साथ में देखा गया था। इसी के बाद लगातार दोनों के अफेयर की खबरें आग की तरह फैलने लगी। अब एक ऐसा ही बेहद पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में करण जौहर अपने फेमस टॉक शो 'कॉफी विद करण' में प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर के साथ बैठे नजर आए। मालूम हो कि प्रियंका और शाहिद ने साथ में साल 2009 में 'कमीने' और साल 2012 में 'तेरी मेरी कहानी' फिल्म में काम किया था।
लेकिन इस वीडियो में साफ देखा गया कि जैसे ही करण जौहर ने शाहरुख खान का नाम लिया तो प्रियंका चोपड़ा का चेहरा शर्म के मारे लाल हो गया। इसी बीच शाहिद कपूर भी शाहरुख खान की तारीफ करने लगे। ऐसे बार-बार शाहरुख का नाम सुनकर प्रियंका भी शर्म के मारे लाल होती जा रही थी।
एक तरफ तो प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान का नाम सुनकर खुद को ब्लश करने से रोक नहीं पा रही थी। वहीं दूसरी तरफ वह करण जौहर और शाहिद कपूर को बार-बार शाहरुख खान का नाम लेने से भी रोक रही थी। अब लगातार यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर 50,000 से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं।
इस वीडियो पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "ये एक शादीशुदा और बच्चे वाले आदमी के साथ अफेयर होने पर कैसे शर्मा रही है।" काफी सारे लोग तो इस शो को पूरी तरीके से स्क्रिप्टिड बता रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि शाहरुख खान है ही इतने ज्यादा अच्छे की कोई भी उन पर अपना दिल हार बैठे।


Click it and Unblock the Notifications