B'DaySpcl..शाहरुख खान हो या अक्षय कुमार..जब जब पटका..तब तब धमाका किया !
कितने भी लिंकअप से जोड़ लिया जाए लेकिन प्रियंका ने सबको धो डाला।
बॉलीवुड से अपने करियर की शुरुआत कर हॉलीवुड तक में छा जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का आज जन्मदिन है। 18 जुलाई 1982 में जन्मीं एक्ट्रेस आज पूरे 35 साल की हो गई है। बात की जाए उनकी उपलब्धियों की तो प्रियंका के बारे में ज्यादा कुछ बताने की ज़रूरत नहीं है।
उनकी कामयाबी ने दुनियाभर में डंका बजाया हुआ है। प्रियंका एक ऐसी सुपरस्टार हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में होने वाले नेपोटिज़्म को हमेशा के लिए गलत साबित किया। इन्होंने जो मुकाम अपनी मेहनत से बनाया वो भी हर किसी के बस की बात नहीं होती।

वहीं आपको बता दें कि प्रियंका का उनके करियर के शुरुआती दिनों में बहुत से सुपरस्टार्स के साथ नाम जोड़ा जा चुका है। कहा जाता है कि प्रियंका ने शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार तक को डेट किया हुआ है।
Recommended Video

लेकिन ये कहना गलक नहीं होगा कि भले ही उनका नाम कई दिग्गज सितारों के साथ जुड़ा हो लेकिन जिस जिस ने भी उन्हें पटकने की कोशिश की वो उतनी ही निखरती गईं।


Click it and Unblock the Notifications