#BdayPics- प्रियंका चोपड़ा का सुपरहिट बर्थडे..हॉलीवुड स्टाइल में!
आज बॉलीवुड की सबसे हिट एक्ट्रेस का जन्मदिन है। प्रियंका चोपड़ा आज 34 साल की हो गईं और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक छा जाने वाली इस एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन भी न्यूयार्क में मनाया।
उनकी बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें ट्वीटर पर आई जो वाकई काफी शानदार है। प्रियंका चोपड़ा पूरी तरह से अपना बर्थडे इंज्वॉय करते दिखी। पार्टी में उनके खास फ्रेंड्स थे।
[ये हैं सही मायने में सुपरस्टार..]
प्रियंका चोपडा हमेशा की तरह स्टाइलिश और खूबसूरत लग रही थीं। इधर प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड में भी सभी बर्थडे विश कर रहे हैं। आपको बता दें की फिलहाल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म बेवॉच की शूटिंग खत्म कर चुकी हैं और कोई और हॉलीवुड फिल्म उनकी झोली में नहीं है लेकिन जल्द ही कई बड़े बैनर की फिल्मों का वो हिस्सा हो सकती हैं।
प्रियंका चोपड़ा के बारे में कहना गलत नहीं होगा की वो बॉलीवुड की आज तक सबसे हिट एक्ट्रेस हैं। कम से कम बॉलीवुड की तो किसी और एक्ट्रेस ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इतना नाम नहीं कमाया। आगे की स्लाइड्स पर देखिए प्रियंका चोपड़ा की बर्थ डे पार्टी की तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications