..................... Priyanka chopra bhabhi neelam upadhyay who is engaged recently with Siddharth chopra - Hindi Filmibeat

ऐसी-वैसी नहीं है प्रियंका चोपड़ा की होने वाली भाभी, जानकर कहेंगे- पीसी ने चिराग लेकर खोजी हैं

Priyanka Chopra Siddharth Chopra Neelam Upadhyay

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने हाल ही में 30 मार्च को गर्लफ्रेंड नीलम उपाध्याय के साथ में सगाई की। जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। इस प्राइवेट रोका सेरिमनी में प्रियंका चोपड़ा के अलावा उनके पति निक जोनस, बेटी मालती और मन्नारा चोपड़ा के अलावा बाकी के परिवार वाले भी नजर आए। लेकिन आज हम आपको प्रियंका की होने वाली भाभी नीलम उपाध्याय के बारे में बताने वाले हैं।

सिद्धार्थ चोपड़ा की मंगेतर नीलम उपाध्याय का जन्म 5 अक्टूबर 1993 में हुआ। वह एक भारतीय अभिनेत्री है और कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है। 9 साल से वह इंडस्ट्री में काम कर रही है। साल 2012 में उन्होंने तेलुगू फिल्म मिस्टर 7 से अपने करियर की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे वह है इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री बन गई।

नीलम उपाध्याय सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और उनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 24000 लोग फॉलो करते हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पता चलता है कि उन्हें ट्रैवल करना बहुत अच्छा लगता है और वह दिल से वाटर बेबी भी है। 31 साल की एक्ट्रेस का ड्रेसिंग सेंस भी बहुत जबरदस्त है और इसका उदाहरण उनकी तस्वीरों से मिलता है।

दरअसल नीलम उपाध्याय और सिद्धार्थ चोपड़ा की अफेयर की खबरें साल 2019 में आई थी। जब दोनों को साथ में गणेश चतुर्थी पार्टी में देखा गया था। इसके बाद में कई इवेंट में दोनों को साथ में देखा जा चुका है। जिसके चलते उनकी डेटिंग को कंफर्म किया गया। जनवरी 2024 में जोनास ब्रदर्स के लिए आयोजित की गई पार्टी में भी दोनों को साथ में देखा गया।

सिद्धार्थ चोपड़ा भी बॉलीवुड के एक सफल निर्माता है। अगर सिद्धार्थ की निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने कुछ साल पहले इशिता कुमार से सगाई की थी। दोनों की अरेंज मैरिज होने वाली थी। लेकिन फिर दोनों की सगाई टूट गई। इंटरव्यू के दौरान प्रियंका की मां मधु ने खुलासा किया था कि मेरे बेटे सिद्धार्थ ने कहा था कि वह अभी शादी के लिए तैयार नहीं। उसने हमें समझाया कि उसे अभी वक्त चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X