ये हैं सहीं मायने में सुपरस्टार..
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री बेहद औसत शुरुआत की थी। उन्हें देख कर कोई नहीं कहता था कि यह सितारा एक दिन बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी कामयाबी के झंडे गाड़ देगा।
ऑस्कर में अर्वाड प्रजेंटर बन प्रियंका बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस बनीं। इसी साल प्रियंका ने अपने अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको' के लिए बैस्ट एक्ट्रैस का ‘पीपुल्स चौइस' अवार्ड जीत कर इतिहास रच दिया।
वे पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्होंने इस अंतर्राष्ट्रीय खिताब को अपने नाम किया है। इसी सप्ताह ‘जय गंगाजल' भी रिलीज होने को लिए तैयार है। प्रकाश झा की फिल्म ‘गंगाजल' के इस सीक्वल में प्रियंका खाकी वरदी में दबंगई करेंगी। लोगों को उम्मीद है कि प्रियंका की ये फिल्म भी उनकी बाकी फिल्मों की तरह अच्छी होगी।
[बॉलीवुड की लेटेस्ट मिसेज.. हिंट- खान्स से लेकर बच्चन.. सबकी चहेती!]
करीब 50 फिल्मों में अलगअलग भूमिका निभा कर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा देश में ही नहीं, विदेशों में भी काफी पॉपुलर हो चुकी हैं। फिल्मी बैकग्राउंड से न होने के बावजूद उन्होंने अपनेआप को हर रोल में प्रूव किया है , अपनी अलग पहचान बनाई। यह काम आसान नहीं था।
जब उन्होंने फिल्मी क्षेत्र में कदम रखा तो लोगों ने उन्हें कई तरह से निराश किया, पर वे डटी रहीं और कामयाब हुईं। देखिए प्रियंका की फिल्में जिनमें सबने माना उनकी एक्टिंग का लोहा।


Click it and Unblock the Notifications












