प्रियंंका चोपड़ा ही नहीं ये 7 सुपरस्टार्स इंस्टाग्राम से करते हैं करोड़ों की कमाई, शॉकिंग रिपोर्ट!
बॅालीवुड स्टार्स की कमाई केवल टीवी या फिल्म तक नहीं टिकी है। बल्कि ऐसे कई स्टार्स हैं जो कि सोशल मीडिया के जरिए लाखों नहीं बल्कि करोड़ों की कमाई करते हैं। एक रिपोर्ट में हाल ही में इसका खुलासा हुआ है। इंस्टाग्राम इन दिनों हर स्टार के निजी और प्रोफेशनल जिंदगी का हिस्सा बन गया है।
करोड़ों की गिनती में यूजर्स इंस्टाग्राम से जुड़े रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के मशहूर स्टार्स एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए कितनी फीस लेते हैं। जानी मानी सोशल मीडिया देखने वाली कंपनी ने एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में ऐसे नामचीन लोगों का नाम शामिल है जो कि एक पोस्ट के लिए करोड़ों फीस लेते हैं।

हॅापल एचक्यू द्वार जारी इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में विश्व के कई नाम के बीच प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली का नाम भी शामिल है। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा 19 वें स्थान पर हैं। विराट कोहली थोड़ा पीछे होते हुए 23 वें स्थान पर हैं। प्रियंका के इंस्टाग्राम फॅालोअर्स की संख्या 4,30,38,343 है।
वह हर पोस्ट के लिए 271,000 डॅालर यानी करीब 1,86,98,390 फीस चार्ज करती हैं। एक ब्रांड प्रमोशन के जरिए प्रियंका चोपड़ा 1.87 करोड़ कमा लेती हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका के साथ बॅालीवुड के ऐसे चुनिंदा स्टार्स हैं जो कि सोशल मीडिया से मोटी रकम कमा लेते हैं। यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications