होली के इस 7 मिनट के गाने को शूट होने में लगे 7 दिन, हीरोइन के साथ हो गया था हादसा!

Priyanka Chopra Akshay Kumar Holi Song: 14 मार्च 2025 को पूरे भारत में बहुत ही धूमधाम के साथ में होली मनाए जाने वाली है। लेकिन होली का त्योहार होली के गानों के बिना बिल्कुल फीका-फीका लगता है। होली के मौके पर रंगों में डूबे लोग और इस पर डांस भी हो जाए तो क्या ही बात हो। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे फिल्मी गाने हैं जो होली पर आधारित है।
लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में इस तरीके के होली गानों को फिल्माना इतना आसान नहीं होता है। इस तरीके के गाने की शूटिंग करने में काफी लंबा वक्त लग जाता है और ऐसा ही एक होली गाने के साथ में हुआ। भले ही वह गाना 7 मिनट का है लेकिन इसके बावजूद भी इस गाने को पूरा करने में 7 दिन लग गए थे।
हालांकि शूटिंग के दौरान एक ऐसा हादसा भी हुआ जिससे पूरे सेट पर हंगामा मच गया था। यहां तक कि फिल्म की हीरोइन को बिजली की तार से करंट लग गया। शुक्र की बात तो यह थी की हीरोइन को कुछ भी नहीं हुआ और जब यह गाना रिलीज किया गया तो यह होली के बेहतरीन गानों की लिस्ट में शुमार हो गया था।
अगर आप अभी भी नहीं समझ पाए हैं तो हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'वक़्त: द रेस अगेंस्ट टाइम' की। फिल्म में अमिताभ बच्चन को भी देखा गया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा पर 'डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली' गाना फिल्माया गया था। इस गाने को अनु मलिक और सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज दी है।
लेकिन आपको बता दें कि इस गाने की शूटिंग के दौरान फिल्म के सेट पर जमकर हंगामा भी हुआ था। इस गाने को शूट करने के लिए 7 दिन लग गए थे और यह सिर्फ गाना 7 मिनट का था। Imbd की एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें कि इस गाने की शूटिंग को इतना वक्त लगने की कई सारी वजहें रही।
इसमें सबसे पहले वजह तो यह थी की फिल्म की हीरोइन प्रियंका चोपड़ा के साथ में सेट पर हादसा हो गया था। होली के गाने की शूटिंग के वक्त सेट पर हर जगह पर पानी बिखरा हुआ था और सही से अर्थिंग की व्यवस्था भी नहीं हुई थी। इसी के चलते प्रियंका चोपड़ा जब अपनी वैनिटी वैन से बाहर आ रही थी तो उनका पांव बिजली के तार पर पड़ गया।
इसी के चलते प्रियंका चोपड़ा को करंट लग गया था और यूनिट के सदस्यों की सूझबूझ से उनको बचा लिया गया था। लेकिन बाद में उनको अस्पताल में एक रात बितानी पड़ गई थी और होली गाने की रिलीज हुई तो यह सब को काफी ज्यादा पसंद भी आया था। आज भी होली गाने की लिस्ट में यह काफी पसंदीदा गाना माना जाता है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक वक्त था जब प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार का नाम भी साथ में जोड़ा गया था। वैसे तो उन दोनों ने साथ में कई सारी फिल्में की थी लेकिन इस फिल्म के दौरान दोनों की करीबी साथ में काफी ज्यादा देखी गई थी। हालांकि खबरों के अनुसार बाद में अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल ने उनको प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने से मना कर दिया था।
'वक़्त: द रेस अगेंस्ट टाइम' फिल्म में आखिरी बार अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने साथ में काम किया था। खबरों के अनुसार जब अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना को प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके अफेयर की खबर लगी तो वह काफी गुस्सा हो गई थी। बाद में दोनों ने साथ में काम करना भी बंद कर दिया। इस फिल्म का निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह ने किया। 16 करोड़ के बजट में बंद कर इस फिल्म ने 42 करोड़ कमाए थे।


Click it and Unblock the Notifications











