10Years: तीन सुपरस्टार्स की सुपरहिट फिल्म, दो-दो अनोखे रिकॉर्ड, कोई नहीं कर सकता ये काम
बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में आती हैं, जिनमें हिट-फ्लॉप की होड़ लगती है। वहीं ऐसे में कुछ ही ऐसी फिल्में होती हैं जो सालों-साल तक ऑडिएंस के दिलों में जगह बनाए रखती हैं। ऐसी ही एक फिल्म 10 साल पहले आज के ही दिन रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो रिकॉर्डतोड़ कमाई की ही थी। साथ ही इस फिल्म बॉलीवुड में पहला अनोखा रिकॉर्ड कायम किया था। अगर आप अब भी समझ नहीं पा रहे तो हम आपको बता दें कि इस फिल्म प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम साथ नजर आए थे।
[बेहद खास है आज का दिन, बॉलीवुड में हुए 10 Dhamake, सालों बाद बने सुपरस्टार]
अब तक तो आप जान ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं 2008 में आई फिल्म दोस्ताना की। तीन दोस्तों की दोस्ती और उनकी लाइफ पर बनी इस फिल्म का अनोखा रिकॉर्ड ये है कि ये बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म है जिसमें गे रिलेशनशिप पर कई सीन्स दिखाए गए थे। हालांकि ये सिर्फ कॉमेडी ही थी। इस फिल्म में पहले प्रिंयका चोपड़ा का किरदार ऐश्वर्या राय को ऑफर किया गया था। वहीं अभिषेक बच्चन की जगह सैफ अली खान नजर आने वाले थे।

इसी फिल्म की वजह से 'दोस्ताना' शब्द होमोसेक्शुअल कपल के लिए मशहूर हो गया था। काफी दिनों से इस फिल्म का सीक्वल बनने की खबर आ रही है। वहीं अभिषेक बच्चन खुद कभी नहीं चाहते कि दोस्ताना का सीक्वल बने। बहरहाल, इसी बात पर हम आपको आगे बताने जा रहे हैं बॉलीवुड फिल्मों के बारे जिनमें दोस्तों की कहानी दिखाई गई है।


Click it and Unblock the Notifications











