फिल्मों में आने से पहले ऐसी दिखती थीं प्रियंका, सालों पुरानी Pics, पहचान नहीं पाएंगे
बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस और ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा फाइनली निक जोनस की हो गई हैं। दोनों की सगाई और रोका की रस्में तो हो चुकी हैं बस अब शादी बाकी है। हाल ही में सामने आई रोका सेरेमनी की तस्वीरें किसी ड्रीम से कम नहीं लग रही हैं। तेजी से वायरल हो रही इन तस्वीरों में फिल्म इंडस्ट्री के ये नए कपल हर किसी को पहली नजर में ही भा गए हैं। भले ही निक प्रियंका से 10 साल छोटे हों लेकिन दोनों मेड फॉर इच अदर ही लग रहे हैं।
[शरमा जाएंगी प्रियंका, निक जोनस करने जा रहे हैं ऐसा काम, यकीन नहीं कर पाएंगे आप!]
खैर! शादी और सगाई की बातें तो हम आपसे पहले भी कर चुके हैं लेकिन अब हम बात करने वाले हैं प्रियंका चोपड़ा के बारे में। प्रियंका के खास दिन पर उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें दिखाने से पहले हम आपको उनके पुराने दिनों के बारे में कुछ बताते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री बेहद औसत शुरुआत की थी। उन्हें देख कर कोई नहीं कहता था कि यह सितारा एक दिन बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी कामयाबी के झंडे गाड़ देगा।

ऑस्कर में अर्वाड प्रजेंटर बन प्रियंका बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस बनीं। इसी साल प्रियंका ने अपने अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' के लिए बेस्ट एक्ट्रैस का 'पीपुल्स चौइस' अवार्ड जीत कर इतिहास रच दिया। पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्होंने इस अंतर्राष्ट्रीय खिताब को अपने नाम किया है। उन्होंने भारत का नाम तभी रोशन किया था जब वो मिस वर्ल्ड बनी थी। मां ने उन्हें बिना कुछ बताए उनकी तस्वीरें मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भेजी थी। देखिए प्रियंका चोपड़ा की टीनएज दिनों की तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications