प्रॉपर्टी के लिए सौतेले बेटों ने उतारा इस हसीना को मौत के घाट, हुआ दर्दनाक अंत

प्रिया राजवंश बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रह चुकी हैं और आपको बता दें कि उनका जन्म 30 दिसंबर 1936 को शिमला में हुआ. वहीं से उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई भी पूरी की और उसके बाद में वह लंदन चली गई. जहां पर उन्होंने रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया. लंदन में ही है जब वह 22 साल की थी तो एक फोटोग्राफर ने उनकी फोटो खींची और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंचा दी.
लगातार चेतन आनंद संग कर डाली 6 फ़िल्में
उनकी तस्वीर मशहूर फिल्मेकर ठाकुर रणवीर सिंह तक पहुंच गई और उन्होंने डायरेक्टर चेतन आनंद से उनकी मुलाकात करवा दी. जोकि देव आनंद के भाई हुआ करते थे. जिसके बाद में साल 1964 में फिल्म हकीकत में एक्ट्रेस को कास्ट किया गया. इतना ही नहीं यह फिल्म भी जीत हुई और उसके बाद में एक्ट्रेस ने 6 फिल्मों में काम किया और सभी चेतन आनंद नहीं डायरेक्ट की थी.
चेतन से उम्र में 15 साल छोटी थी प्रिया
उस समय चेतन आनंद अपनी पहली पत्नी उमा आनंद और अपने दोनों बेटे केतन और विवेक से अलग हो चुके थे. बता दें कि प्रिया राजवंश उम्र में चेतन से तकरीबन 15 साल छोटी थी. इसके बावजूद दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे. चेतन आनंद अपनी पत्नी से तो अलग हो गए थे लेकिन उनके दोनों बेटे उनके साथ में असिस्टेंट के तौर पर काम किया करते थे. जोकि प्रिया राजवंश को बिल्कुल भी पसंद नहीं किया करते थे.
प्रॉपर्टी के लिए हुआ प्रिया का कत्ल
लेकिन आपको बता दें कि साल 1997 में चेतन आनंद का निधन हो गया और बाद में उनकी वसीयत में पता चला कि उन्होंने आधी प्रॉपर्टी प्रिया राजवंश के नाम कर दी. जिसके बाद में चेतन के दोनों बेटे गुस्से में आ गए और गुस्से में ही उन्होंने 27 मार्च साल 2000 में चेतन आनंद के जुहू स्थित बंगले में प्रिया राजवंश का कत्ल कर दिया. इसका कत्ल में चेतन और विवेक के साथ में उनकी एक कर्मचारी माला चौधरी और अशोक चिन्नास्वामी भी थे. सभी के खिलाफ इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही की और चार्ज शीट दाखिल कर ली थी.


Click it and Unblock the Notifications











