इस एक्ट्रेस के प्यार में पागल हो गया था ये शादीशुदा डायरेक्टर, बेटों ने नौकर के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

Priya Rajvansh

हिंदी सिनेमा में ऐसी कई एक्ट्रेस आई हैं, जिनकी खूबसूरती के दीवाने देश में ही नहीं बल्कि पड़ोसी देशों में भी देखने को मिले हैं। लेकिन पहले जिन हसीनाओं की खूबसूरती की चर्चे अक्सर लोगों की जुबान पर होते थे, उनके दर्द की कहानी अक्सर छिपी रह जाती थी और वो तभी सामने आती थी, जब दर्द के मारे एक जिंदगी का अंत हो जाता था।

आज हम एक ऐसी ही हसीना की बात करने वाले हैं जिनका नाम वीरा सुंदर सिंह था। जिन्हें लोग प्रिया राजवंश के नाम से भी जानते थे। बता दें कि एक्ट्रेस में बिना शादी किए ही डायरेक्टर चेतन आनंद के साथ में पत्नी की तरह ही रहना शुरू कर दिया था और बाद में उन्हीं के सौतेले बेटों ने नौकरानी के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी।

शिमला की थीं प्रिया राजवंश

जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रिया राजवंश 1937 में शिमला में जन्मी थी। शिमला से ही उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और बचपन से ही उन्हें आर्ट में काफी ज्यादा दिलचस्पी थी। जिस वजह से पढ़ाई के साथ-साथ वह कई सारे नाटकों में भी हिस्सा लिया करती थीं।

प्रिया के पिता वन विभाग में कंजरवेटर थे और उन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से ब्रिटेन भी भेज दिया गया था। जिस वजह से अपने पिता के साथ प्रिया भी लंदन पहुंच गईं और उनका रुझान फिल्मों की तरफ बढ़ता चला गया। प्रिया राजवंश ने फिल्मों में कदम रखना चाहा तो उन्हें सहारा दिया उस दौर के जाने-माने डायरेक्टर चेतन आनंद ने।

ऐसे हुई चेतन आनंद और प्रिया राजवंश की मुलाकात

प्रिया को बचपन से एक्टिंग में काफी ज्यादा रुचि थी और वह हमेशा से ही स्कूल और कॉलेज में नाटकों में हिस्सा लिया करती थीं। इतना ही नहीं वह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत थी और इसी वजह से फोटोग्राफर भी उनकी तस्वीरें खींचते रहते थे। ऐसे ही एक बार चेतन आनंद के पास प्रिया की तस्वीर पहुंच गई और उन दिनों डायरेक्टर साहब एक फिल्म पर काम कर रहे थे, जिसके लिए उन्हें एक नए चेहरे की तलाश थी। जब उन्होंने प्रिया राजवंश की तस्वीर देखी तो उन्होंने प्रिया को अपनी फिल्म की लीड एक्ट्रेस बनाने का फैसला लिया और ऐसे ही चेतन आनंद की जिंदगी में प्रिया की एंट्री हुई।

डायरेक्टर चेतन आनंद पहले से ही शादीशुदा थे। जब प्रिया राजवंश डायरेक्टर की जिंदगी में आईं तो उन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। प्रिया भी खुद से 15 साल बड़े चेतन आनंद के साथ में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगीं। एक पत्नी के रूप में प्रिया ने चेतन का काफी ध्यान रखा। बताया तो यह भी जाता है कि चेतन आनंद अपनी जायदाद का एक हिस्सा प्रिया राजवंश के नाम पर कर दिया था।

सौतेले बेटों ने उतारा मौत के घाट

डायरेक्टर चेतन आनंद का निधन 1997 में हुआ और चेतन आनंद के निधन के बाद ही प्रिया की हत्या की कहानी भी लिखी गई। चेतन की मौत के बाद वह सौतेले बेटे केतन और विवेक आनंद के साथ में जुहू के एक बंगले में रहने लग गई थीं और इसी बंगले से 27 मार्च 2000 को प्रिया राजवंश की लाश मिली थी। जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो खुलासा हुआ कि उन्हीं के दोनों सौतेले बेटे ने घर के नौकरों के साथ में मिलकर एक्ट्रेस की हत्या कर दी है।

More from Filmibeat

Read more about: priya rajvansh chetan anand
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X