देव आनंद के भाई संग रचाई शादी, सौतेले बेटों ने नौकरानी से करवाई हत्या, प्यार की खातिर इस हसीना ने गंवाई जान

Priya Rajvansh Murder Mystery: ग्लैमर भरी जिंदगी कई बार किसी को राज नहीं आती है। अक्सर देखा गया है कि कई सारे सितारे इंडस्ट्री में नाकामयाब होने के बाद गायब हो जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे सितारे भी है जिन्होंने एक वक्त पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई, लेकिन उनकी जिंदगी ज्यादा लंबी नहीं चली। इस लिस्ट में प्रिया राजवंश का भी नाम शामिल है।
प्रिया राजवंश को प्यार के बदले मौत मिली। इतने साल बाद भी आज भी उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कुछ ही फिल्मों में काम किया और इसमें राजकुमार की 'हीर रांझा' भी शामिल है। प्रिया बॉलीवुड की एक खूबसूरत अभिनेत्री थी और आपको बता दें कि उन्हें बाद में चेतन आनंद से प्यार हो गया था।
जब भी प्रिया राजवंश की निजी जिंदगी की बात आती है तो चेतन आनंद का नाम जरुर लिया जाता है। दरअसल देव आनंद के भाई चेतन फिल्म प्रोड्यूसर और एक स्क्रीन राइटर थे। प्रिया और चेतन को एक दूसरे से बेइंतहा प्यार हो गया था। हालांकि चेतन पहले से ही शादीशुदा थे। लेकिन प्रिया से मिलने के बाद वह अपनी पत्नी ऊषा से अलग रहने लगे।
कुछ खबरों की माने तो प्रिया राजवंश का कैरियर चेतन आनंद की वजह से ही बना था। प्रिया को चेतन का सच्चा साथी भी माना जाता था। चेतन आनंद तो प्रिया राजवंश के प्यार में इतना खो गए थे कि उन्होंने अपनी संपत्ति का एक हिस्सा उनके नाम कर दिया। साल 1997 में चेतन की मौत हो गई। उनकी संपत्ति के तीन हिस्से हुए।
चेतन आनंद की संपत्ति में से पहली पत्नी से हुए दोनों बेटों और प्रिया में तीन हिस्से को बांट दिया गया। चेतन के दोनों बेटों को पता चला कि तीसरा हिस्सा प्रिया के नाम कर दिया गया है तो ये बात उनको रास नहीं आई। चेतन आनंद की मौत के 3 साल बाद साल 2000 में प्रिया राजवंश का चेतन के बंगले में मिला।
हालांकि पहले तो बताया जा रहा था कि प्रिया राजवंश की मौत आत्महत्या के जरिए हुई है और उन्होंने शराब का ज्यादा सेवन कर लिया था। हालांकि जब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आई तो पता चला कि उन्हें गला दबाकर मार डाला गया। उस रात प्रिया की चेतन के घर पर काम करने वाली नौकरानी जिसका नाम माला था उससे बहस हो गई थी।
लेकिन जब पूछताछ हुई तो माला ने यह स्वीकार कर लिया था कि उसने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर प्रिया राजवंश की हत्या कर दी थी। नौकरानी ने खुलासा किया कि उसको चेतन के परिवार के सदस्यों से 4000 रुपए भी मिले थे। जब एक्ट्रेस की मौत हो गई थी उसके कुछ साल बाद चेतन के बेटों ने माला को पैसे दिए थे। इस केस की फाइल कई बार खुल चुकी है लेकिन आज तक कोई फैसला नहीं सुनाया गया।


Click it and Unblock the Notifications











