डायरेक्टर संग बिना शादी लिव इन में रहीं ये हसीना, बेटों ने उतार दिया मौत के घाट

70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री प्रिया राजवंश ने अपने करियर के लिए कभी भी शादी नहीं की थी। वह लंदन से हिंदी सिनेमा में आकर काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो गई थी और उन्होंने काफी सारी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया। लेकिन उन्हें पर्सनल लाइफ में काफी दुख मिले और उन्हें प्यार का सिला मौत से मिला।

ये वो वक्त था जब चेतन आनंद अपनी पत्नी से अलग हो गए थे। लेकिन प्रिया राजवंश उनसे 15 साल छोटी थी। प्रिया ने चेतन आनंद की ही ज्यादातर फिल्मों में काम किया था। यह भी कहा जाता है कि चेतन आनंद ने अपनी ज्यादातर फिल्मों में प्रिया को ही बतौर एक्ट्रेस कास्ट किया था।
साथ काम करते-करते प्रिया और चेतन को एक दूसरे से प्यार हुआ और दोनों लिव इन में रहने लगे। लेकिन उनकी किस्मत में कुछ और लिखा था। 1997 में चेतन की मौत हो गई और प्रिया अकेली रह गई। चेतन की प्रॉपर्टी में पहली पत्नी से उनके दो बेटों और प्रिया को हिस्सा मिला।
लेकिन चेतन के दोनों बेटे नहीं चाहते थे कि प्रिया को कोई भी हिस्सा मिले और साल 2000 में प्रिया की डेड बॉडी चेतन के जुहू वाले बंगले पर मिल गई थी। बताया जाता है कि प्रिया का मर्डर चेतन के बेटे केतन और विवेक ने किया। दोनों ने घर के दो नौकरों के साथ मिलकर प्रिया राजवंश को मौत के घाट उतार दिया। 2002 में दोनों को उम्र कैद की सजा मिली। लेकिन इस साल नवंबर में दोनों जमानत पर बाहर आ गए।

Click it and Unblock the Notifications