..................... Priya Rajvansh lived in a live-in relationship with director Chetan anand 16 years older than her. - Hindi Filmibeat

16 साल बड़े डायरेक्टर पर आया दिल, लिव-इन में रहीं ये हसीना, प्यार ने ही ले ली जान

Priya Rajvansh, Chetan Anand

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर अभिनेत्रियां अपने निजी जीवन को लेकर ज्यादा सुर्खियों में आ जाती हैं। लेकिन फिल्मी दुनिया में कुछ ऐसी हसीनाएं भी रही है जिन्हें निजी जीवन में काफी दर्द झेलना पड़ा। आज हम आपको ऐसी ही अभिनेत्री प्रिया राजवंश के बारे में बताने वाले हैं। उन्होंने 60 से 70 के दशक में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। लेकिन उनका करियर उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाया जहां वह चाहती थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रिया राजवंश का जन्म 30 दिसंबर साल 1936 में शिमला में हुआ था। वहीं से उनकी ग्रेजुएशन पूरी हुई और फिर लंदन में ड्रैमेटिक आर्ट्स की पढ़ाई करने के लिए चली गई। इसी वक्त प्रिया की कुछ तस्वीरों को एक फोटोग्राफर ने कैद कर लिया और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंचा दी। चेतन आनंद भी प्रिया की खूबसूरती पर फिदा हो गए।

बता दे कि प्रिया की खूबसूरती को देखकर उन्हें फिल्मों का ऑफर मिला और अभिनेत्री ने इसे स्वीकार भी किया। शूटिंग के वक्त एक्ट्रेस चेतन आनंद के बेहद करीब आ गई। इस दौरान चेतन की पत्नी से अनबन चल रही थी और प्रिया के तौर पर उन्हें एक सहारा मिला। चेतन आनंद से प्रिया उम्र में 16 साल छोटी थी। दोनों एक दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूब गए और लिव-इन में रहने लगे।

प्रिया राजवंश ने सिर्फ चेतन आनंद के प्रोडक्शन में बनी फिल्मों में काम किया था। जिसमें कुदरत, हिंदुस्तान की कसम और हीर रांझा जैसी फ़िल्में शुमार थी। लेकिन कुछ वक्त के बाद चेतन आनंद इस दुनिया को अलविदा कह गए और उन्होंने वसीयत में से एक बड़ा हिस्सा प्रिया को दे दिया। लेकिन बेटों को यह बिल्कुल भी मंजूर नहीं था। प्रिया जी बंगले में चेतन के साथ रहती थी, उस पर उनके बेटे कब्जा करना चाहते थे।

हालांकि आपको बता दें कि कुछ मीडिया खबरों के अनुसार प्रॉपर्टी के चलते ही चेतन के दोनों बेटों केतन और विवेक ने 23 मार्च 2000 को प्रिया की मौत कर दी थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रिया के अलावा इस बंगले में दो कर्मचारी रहते थे और वहां पर काम करते थे। इन कर्मचारियों ने भी दोनों बेटों की मदद की और चारों को बाद में साल 2002 में उम्र कैद की सजा हुई।

Read more about: priya rajvansh chetan anand
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X