खूबसूरत हीरोइन का प्यार ही बना मौत की वजह, सौतेले बेटों ने उतारा मौत के घाट

हिंदी सिनेमा में देखने को मिला है कि वैसे सितारों ने अपने फिल्मी करियर में काफी नाम कमाया और बाद में उनका अंत बहुत ही दुखद तरीके से हुआ. इतना ही नहीं उनका पूरा जीवन बहुत ही दुख दर्द से बीता. लेकिन आज हम एक ऐसी ही हसीना की बात करने वाले हैं जिनका नाम वीरा सुंदर सिंह था. जिन्हें लोग प्रिया राजवंश के नाम से भी जानते थे. बता दें कि एक्ट्रेस में बिना शादी किए ही डायरेक्टर चेतन आनंद के साथ में पत्नी की तरह ही रहना शुरू कर दिया था और बाद में उन्हीं के सौतेले बेटों ने नौकरानी के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी.
खुद से 15 साल बड़े डायरेक्टर को डेट करने लगी थी हसीना
जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रिया राजवंश 1937 में शिमला में जन्मी थी. शिमला से ही उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और बचपन से ही उन्हें कला में काफी ज्यादा रुचि थी. जिस वजह से पढ़ाई के साथ-साथ वह कई सारे नाटकों में भी हिस्सा लिया करती थी. बता दें कि उनके पिता बन विभाग में कंजरवेटर थे और उन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से ब्रिटेन भी भेज दिया गया था. जिस वजह से अपने पिता के साथ प्रिया भी लंदन पहुंच गई और उनका रुझान फिल्मों की तरफ बढ़ गया. लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर प्रिया राजवंश ने खुद से 15 साल बड़े शादीशुदा चेतन आनंद के साथ में लिव-इन रिलेशनशिप रखा.
बचपन से ही प्रिया को था अभिनय का शौक
बता दें कि प्रिया राजवंश को डायरेक्टर चेतन आनंद ने ही फिल्मों में काम करने का मौका दिया था. चेतन आनंद उस वक्त इंडस्ट्री के सबसे मशहूर प्रोड्यूसर में से एक माने जाते थे. प्रिया को भी बचपन से अभिनय में काफी ज्यादा रुचि थी और वह हमेशा से ही स्कूल और कॉलेज में नाटकों में हिस्सा लिया करती थी. इतना ही नहीं वह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत थी और इसी वजह से फोटोग्राफर भी उनकी तस्वीरें खींचते रहते थे.
डायरेक्टर चेतन आनंद ने प्रिया को ऑफर की थी फिल्म
लेकिन ऐसे ही करते-करते चेतन आनंद के पास में उनकी तस्वीर पहुंच गई और उन दिनों डायरेक्टर फिल्म हकीकत को बनाने वाले थे. जिस वजह से वह एक नए चेहरे की तलाश कर रहे थे. लेकिन जब उन्होंने प्रिया राजवंश की तस्वीर देखी तो उन्होंने अपनी फिल्म में एक्ट्रेस को लेने का फैसला ले लिया और इसी तरह चेतन आनंद की जिंदगी में भी प्रिया ने एंट्री मार ली.
डायरेक्टर ने प्रिया के नाम कर दिया था जायदाद का एक हिस्सा
बता दें कि डायरेक्टर चेतन आनंद पहले से ही शादीशुदा थे और उन्होंने उमा के साथ में शादी रचाई थी. उनकी शादीशुदा जिंदगी कुछ खास नहीं रही. लेकिन जब प्रिया राजवंश डायरेक्टर की जिंदगी में आई तो उन दोनों की नजदीकियां बढ़ती चली गई. प्रिया भी खुद से 15 साल बड़े चेतन आनंद के साथ में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी. एक पत्नी के रूप में प्रिया ने चेतन का काफी ध्यान रखा. बताया तो यह भी जाता है कि चेतन आनंद अपनी जायदाद का एक हिस्सा प्रिया राजवंश के नाम पर कर दिया था.
सौतेले बेटों नहीं प्रिया को उतारा मौत के घाट
इतना ही नहीं आपको बता दें कि डायरेक्टर चेतन आनंद का निधन 1997 में हुआ और इसके बाद में उनके सौतेले बेटे केतन और विवेक आनंद के साथ में वह जुहू के एक बंगले में रहने लग गई थी. लेकिन प्रिया को इस बात की कोई भी खबर नहीं थी कि उनके साथ में क्या होने वाला है. प्रिया राजवंश की लाश इसी बंगले से 27 मार्च 2000 को मिली थी. लेकिन जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो खुलासा हुआ कि उन्हीं के दोनों सौतेले बेटे ने घर के नौकरों के साथ में मिलकर एक्ट्रेस की हत्या कर दी है.


Click it and Unblock the Notifications











