वो कत्ल जिससे हिल गया था बॉलीवुड, प्यार ही बन गया दर्द, एक्ट्रेस ने प्रेमी की दहलीज पर तोड़ा दम

फिल्मी दुनिया में जरूरी नहीं कि हर कोई अगर पर्दे पर हंसते मुस्कुराते हुए नजर आता है तो वह अपनी रियल लाइफ में भी ऐसा ही है. कई बार बहुत लोग परेशान होने के बावजूद भी पर्दे पर ऐसा दिखाते हैं कि वह काफी खुश हैं. कुछ सितारों को अपने जीवन में कई सारी परेशानियां झेलनी पड़ती है. यहां तक कि कुछ तो ऐसे भी स्टार्स है जिनकी मौत भी बहुत दर्दनाक तरीके से हुई है. आज हम एक्ट्रेस प्रिया राजवंश की बात करने वाले हैं जिनको प्यार करने की सजा मिली. बता दें कि उन्होंने बहुत ही शिद्दत से प्यार किया और इसी वजह से उन्हें जिंदगी में भी काफी दर्द मिला. उनका मर्डर किया गया और इस वजह से पूरा बॉलीवुड भी दहल गया था.
एक फोटो पर ही एक्ट्रेस को कर लिया था फिल्मों मे कास्ट
बता दें कि प्रिया राजवंश 30 दिसंबर 1936 को शिमला में जन्मी थी. वैसे तो उनका नाम वेरा सुंदर सिंह था. लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्हें प्रिया राजवंश के नाम से जाना गया. उन्होंने लंदन से अपने ड्रामा की पढ़ाई कंप्लीट की. एक्ट्रेस को बचपन से ही फिल्मों में जाने का शौक था. जिस वजह से एक फोटो के चलते ही प्रिया को फिल्मों में ले लिया गया. रणवीर सिंह नाम के एक शख्स ने प्रिया को देवानंद के भाई चेतन आनंद से मिलवा दिया और इतना ही नहीं यहीं से एक्ट्रेस की नई जिंदगी शुरु हो गई. चेतन आनंद ने प्रिया के साथ साल 1954 में आई फिल्म 'हकीकत' में काम किया.
चेतन और प्रिया के बीच प्यार होता गया और भी गहरा
फिल्म की शूटिंग के वक्त प्रिया और चेतन दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई. दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करने लगे. प्यार इतना बड़ा की चेतन ने कभी भी प्रिया को किसी और फिल्ममेकर की फिल्म में काम करने दिया ही नहीं. वह जितनी भी फिल्म बनाते थे सभी में प्रिया को कास्ट करते थे. ऐसी कई सारी फिल्में रही जो कि प्रिया राजवंश की हिट गई थी. प्रिया की फिल्म 1985 में आई 'हाथों की लकीरें' थी. जो कि वह उनकी आखिरी फिल्म थी.
15 साल बड़े निर्देशक संग लिव-इन में रही प्रिया
प्रिया और चेतन दोनों ही लंबे रिश्ते में बने रहे. दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे और आपको बता दें कि चेतन प्रिया से 15 साल उम्र में बड़े थे. यहां तक कि दोनों लिव-इन में रहने लगे. चेतन पहले से ही शादीशुदा थे लेकिन इसके बावजूद भी वह अपनी पत्नी उमा से अलग रहने लगे. प्रिया ने चेतन का बिल्कुल एक पत्नी की तरह ध्यान रखा. जिसके बाद 1997 में चेतन आनंद ने दुनिया को अलविदा कह दिया. निर्देशक की मौत के बाद एक्ट्रेस काफी परेशान हो गई और चेतन के दोनों बेटे केतन और विवेक के साथ में रहने लगी. यहां तक कि वह उन दोनों को अपना बेटा ही मानती थी.
प्रिया की की सौतेले बेटों ने हत्या
चेतन आनंद के लिए प्रिया सब कुछ हुआ करती थी और इसी वजह से उन्होंने अपनी वसीयत का एक हिस्सा एक्ट्रेस के नाम भी कर दिया था. निर्देशक की प्रॉपर्टी के तीन हिस्से हुए थे दो तो उनके बेटों को मिले और एक हिस्सा प्रिया को मिला. लेकिन प्रिया को लेकर चेतन का यह प्यार एक्ट्रेस के लिए ही मुसीबत साबित हुआ. बता दें कि 27 मार्च 2000 को चेतन आनंद के जुहू में स्थित बंगले में प्रिया का शव मिला. जैसे ही यह बात सामने आई वैसे ही पूरी इंडस्ट्री हिल गई थी. बता दें कि प्रिया का गला दबाकर हत्या कर दी गई थी. बताया तो यह भी जाता है कि केतन और विवेक दोनों ने ही अपने नौकरों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया. बाद में उन्हें सजा भी सुनाई गई और 2002 में दोनों बेटों को बेल हो गई और अब मामला भी उन पर चल रहा है.


Click it and Unblock the Notifications











