Priya Prakash Varrier: 'विंक गर्ल' अपने चश्मिश अंदाज में फैंस को कर रही हैं घायल, देखें तस्वीरें

Priya Prakash

प्रिया प्रकाश वारियर मलयालम, तेलुगु, कन्नड़, और हिंदी फिल्मों की एक्ट्रेस होने के अलावा मॉडल और प्लेबैक सिंगर भी हैं जिन्हें 2018 में गूगल पर 'मोस्ट सर्च पर्सनालिटी' का खिताब मिला था।

साउथ एक्ट्रेस, विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर ने एक ही सीन से रातों-रात इंटरनेट पर सनसनी फैला दी थी। एक बार फिर अपने दिलकश अंदाज के लिए प्रिया चर्चा में आ गई हैं। पिछले तीन-चार सालों में एकदम बदली हुई सी प्रिया को एक नजर में देखकर पहचान पाना मुश्किल होगा कि ये वही विंक गर्ल है जो रातों-रात जवां दिलों की धड़कन बन गई थीं।

बेशक, प्रिया के लुक्स में काफी बदलाव आया है लेकिन वे पहले से काफी ग्लैमरस, स्टाइलिश और बोल्ड हो गई है। प्रिया की फोटो ना सिर्फ टेंपरेचर को हाई करती है बल्कि उनकी कातिलाना अदाएं भी फैंस को खूब भाती हैं। आज हम प्रिया की सनग्लासेज की कुछ ऐसी तस्वीरें लाए हैं जो आपके मन को भा जाएंगी। आइए डालें, इन पर एक नजर : -

प्रिया कुछ खूबसूरत स्टाइलिश आउटफिट्स के साथ शेड्स में नजर आ रही हैं।

ब्लैक शेड्स में ब्लैक आउटफिट के साथ प्रिया बेहद हॉट नजर आ रही है। प्रिया के इस हॉट लुक को फैंस ने भी खूब पसंद किया है और इस फोटो पर अब तक 16 लाख से अधिक लाइक आ चुके हैं।

इस तस्वीर में प्रिया येलो शेड्स में येलो शर्ट के साथ मैचिंग करती नजर आ रही हैं। ऊपर से नीचे तक येलो ड्रेस प्रिया के लुक पर चार चांद लगा रही है। 11 लाख से अधिक फैंस प्रिया की इस तस्वीर को लाइक कर चुके हैं।

शेड्स के साथ स्टाइलिश लुक कैसे अपनाना है प्रिया इसे बखूबी जानती हैं। इस तस्वीर में प्रिया ने ना सिर्फ ट्रांसपेरेंट येलो शेड्स पहने हैं बल्कि वे फंकी इयररिंग्स और क्रॉप टॉप में नजर आ रही है। बेहद कलरफुल टॉप में नजर आ रही विंक गर्ल इस फोटो में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। यकीनन उनके फैंस ने भी उनके इस स्टाइलिश सुपर लुक को ने काफी पसंद किया है। इस फोटो पर लगभग 13 लाख लाइक्स आ चुके हैं।

प्रिया की तस्वीरों को देखकर अब तक आप समझ गए होंगे कि प्रिया इंटरनेट पर सनसनी फैलाने में आज भी कोई कसर नहीं छोड़ती। उनकी हर तस्वीर पर आने वाले लाखो लाइक्स इस बात के गवाह हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X