इस हसीना के आंख मारने के स्टाइल पर फिदा हो गए थे लोग, रातों-रात बन गई थी स्टार, अब 7 साल बाद कर रही ये काम

Priya Prakash Varrier

Priya Prakash Varrier Career: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां से कोई भी रातों-रात फेमस हो सकता है। अगर हम हाल ही का उदाहरण ले तो इसमें वायरल गर्ल मोनालिसा का नाम सामने आता है। जो रातों-रात महाकुंभ से फेमस हो गई थी। लेकिन आज हम आपको साल 2018 में फेमस हुई एक लड़की के बारे में बताने वाले हैं जिसके आज लाखों में फैन है।

इतना ही नहीं आपको बता दें कि काफी सारे लोग तो इस लड़की को नेशनल क्रश भी कहते हैं। जिसने अपनी आंख मारने के स्टाइल से ही हर किसी को दीवाना बना दिया था। दरअसल हम बात कर रहे हैं प्रिया प्रकाश की। 7 सालों में प्रिया प्रकाश का पूरा लुक बदल चुका है और आज हम आपको बताने वाले हैं कि वह अब कहां है और क्या कर रही हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की एक मशहूर एक्ट्रेस है। जो उनका आंख मारने वाला एक वीडियो वायरल हुआ था वह एक मलयालम फिल्म के एक सीन का था। इस सीन में प्रिया के आंख मारने का स्टाइल इतना लाजवाब था कि हर कोई रातों-रात उनका दीवाना हो गया।

प्रिया प्रकाश वारियर के इस वीडियो में देखा गया था कि स्कूल में एक लड़की की तरफ वह इशारे करते हुए अपनी बड़ी-बड़ी आंखों से आंख मारती हुई नजर आई। एक्ट्रेस की यह हरकत पूरे इंटरनेट पर तहलका मचा चुकी है और आज प्रिया प्रकाश वारियर किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। हैरानी की बात तो यह है कि तब प्रिया की उम्र सिर्फ 18 साल की थी।

हालांकि अब प्रिया प्रकाश वारियर के इस वायरस हुए वीडियो को पूरे 7 साल हो चुके हैं। अब एक्ट्रेस पहले से भी ज्यादा खूबसूरत हो गई है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अब एक हीरोइन बन गई है। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत मलयालम फिल्म 'ओरु अडार लव' से की थी। अभी प्रिया की उम्र 25 साल की हो गई है।

प्रिया प्रकाश वारियर को सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा जाता है और उनके इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। वह मलयालम फिल्मों के साथ-साथ साउथ इंडियन फिल्मों में भी नजर आती है। उनको 4 इयर्स, इश्क, श्रीदेवी बंगलो और ब्रो जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। खबरों के अनुसार उनका अब रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'रामायण' में भी देखा जा सकता है।

More from Filmibeat

Read more about: priya prakash varrier
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X