..................... Prithviraj, 83 the film, KGF 2 Hindi top 15 most viewed in 24 hours hindi trailers | 24 घंटों में सबसे ज़्यादा देखे गए हिंदी फिल्मों के ट्रेलर - Hindi Filmibeat

पृथ्वीराज ट्रेलर के 55 मिलियन, केजीएफ 2, 83: 24 घंटों में सबसे ज़्यादा Views वाले टॉप 10 ट्रेलर

अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज का ट्रेलर, 9 मई को रिलीज़ किया गया था और 24 घंटों में इस ट्रेलर ने कुछ रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। पृथ्वीराज का ट्रेलर, 24 घंटों में सबसे ज़्यादा देखे जाने वाला हिंदी फिल्म ट्रेलर बन चुका है। पृथ्वीराज के हिंदी ट्रेलर को 24 घंटों में 43.8 मिलियन बार देखा गया।

पृथ्वीराज ट्रेलर तीन भाषाओं में रिलीज़ हुआ है। 24 घंटों में फेसबुक और यूट्यूब पर हिंदी के साथ तेलुगू और तमिल मिलाकर, पृथ्वीराज के ट्रेलर ने 55 मिलियन व्यूज़ कमाए। हालांकि, पृथ्वीराज हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म केजीएफ 2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया। केजीएफ 2 ने हिंदी में 24 घंटों में 49 मिलियन व्यूज़ कमाए थे।

prithviraj-55-million-83-the-film-50-m-kgf-2-hindi-top-ten-most-viewed-hindi-film-trailer-in-24-hrs

बात करें अगर सभी भाषाओं की केजीएफ 2 के ट्रेलर ने सभी भाषाओं में कुल मिलाकर 24 घंटों में 110 मिलियन व्यूज़ कमाए थे। वहीं अक्षय कुमार की पृथ्वीराज, आर आर आर के ट्रेलर की कमाई को पीछे छोड़ चुकी है। आर आर आर ने 24 घंटे में सभी भाषाओं में मिलाकर 50 मिलियन व्यूज़ की कमाई की थी।

यहां देखिए, 24 घंटे में सबसे ज़्यादा व्यूज़ कमाने वाले हिंदी भाषा में रिलीज़ होने वाले ट्रेलर

हिंदी फिल्मों में भी कन्नड़ फिल्म टॉप पर

हिंदी फिल्मों में भी कन्नड़ फिल्म टॉप पर

24 घंटों में सबसे ज़्यादा देखे गए हिंदी ट्रेलर की लिस्ट में सबसे ऊपर नाम है केजीएफ चैप्टर 2 का। 24 घंटों में केजीएफ चैप्टर 2 के हिंदी ट्रेलर को 49 मिलियन व्यूज़ हासिल हुए थे। जबकि सभी भाषाओं में मिलाकर ये आंकड़ा 110 मिलियन का था।

नंबर 2 पर अक्षय कुमार

नंबर 2 पर अक्षय कुमार

अब इस लिस्ट में नंबर 2 पर अक्षय कुमार आ चुके हैं। हालांकि, अगर केवल हिंदी फिल्मों की बात की जाए तो पृथ्वीराज इस लिस्ट में नंबर 1 पर है। पृथ्वीराज के ट्रेलर को 24 घंटों के अंदर 43.8 मिलियन बार देखा गया।

नंबर 3 पर रणवीर सिंह

नंबर 3 पर रणवीर सिंह

नंबर 3 पर है रणवीर सिंह की फिल्म 83। 1983 के वर्ल्ड कप पर बनी इस फिल्म को डायरेक्ट किया है कबीर खान ने और इसे 24 घंटों के अंदर 43.5 मिलियन बार देखा गया।

नंबर 4 पर शाहरूख

नंबर 4 पर शाहरूख

इस लिस्ट में शाहरूख खान की फिल्म ज़ीरो फ्लॉप होने के बावजूद नंबर 4 पर है। ज़ीरो को डायरेक्ट किया है आनंद एल राय ने। फिल्म को लेकर फैन्स में काफी उत्साह था यही कारण था कि ट्रेलर को 24 घंटों के अंदर 40.2 मिलियन व्यूज़ मिले थे।

टाईगर की एंट्री

टाईगर की एंट्री

इस लिस्ट में नंबर 5 पर है टाईगर श्रॉफ की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म हीरोपंती 2। हालांकि, ईद पर रिलीज़ हुई ये फिल्म औंधे मुंह बॉक्स ऑफिस पर गिरी लेकिन टाईगर श्रॉफ की फैन फॉलोइंग के चलते इस फिल्म के ट्रेलर को 24 घंटों के अंदर 38.8 मिलियन व्यूज़ मिले।

डटे हुए हैं टाईगर श्रॉफ

डटे हुए हैं टाईगर श्रॉफ

इस लिस्ट में टाईगर श्रॉफ इकलौते यंग एक्टर हैं। वो भी एक नहीं, टाईगर इस लिस्ट में दो बार शामिल हैं। नंबर 6 पर है टाईगर श्रॉफ की फिल्म बागी 3 जिसे 24 घंटों के अंदर 32.2 मिलियन व्यूज़ मिले थे।

प्रभास का जादू

प्रभास का जादू

बाहुबली के बाद प्रभास का जादू, हिंदी दर्शकों के भी सर चढ़कर बोल रहा था। यही कारण था कि नंबर 7 पर प्रभास की फिल्म साहो को इस लिस्ट में एंट्री मिली। साहो के हिंदी ट्रेलर को 24 घंटों के अंदर 32 मिलियन व्यूज़ मिले थे।

अक्षय कुमार की वापसी

अक्षय कुमार की वापसी

इस लिस्ट में अक्षय कुमार की वापसी हुई है नंबर 8 पर। उनकी फिल्म गुड न्यूज़, जिसे राज मेहता ने डायरेक्ट किया था, फैन्स को काफी पसंद आई। उतना ही मज़ेदार था फिल्म का ट्रेलर जिसे 24 घंटों में 30.2 मिलियन व्यूज़ मिले थे।

सुशांत की याद में

सुशांत की याद में

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर लोगों को भावुक कर गया था। ये फिल्म सुशांत के निधन के बाद रिलीज़ हुई थी। दिल बेचारा इस लिस्ट में नंबर 9 पर है। फिल्म के ट्रेलर को 24 घंटों के अंदर 29.5 मिलियन बार देखा गया था।

कोरोना की पहली रिलीज़

कोरोना की पहली रिलीज़

नंबर 10 पर है कोरोना काल की पहली ओटीटी रिलीज़ लक्ष्मी बम। 2020 की दिवाली पर डिज़्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई इस फिल्म के ट्रेलर को 24 घंटे के अंदर 29 मिलियन व्यूज़ मिले थे।

इकलौती हीरोइन कंगना

इकलौती हीरोइन कंगना

इस लिस्ट में इकलौती फीमेल लीड वाली फिल्म है कंगना रनौत के नाम। नंबर 11 पर है कंगना रनौत की फिल्म पंगा जिसके ट्रेलर को 24 घंटों के अंदर 28.2 मिलियन व्यूज़ हासिल हुए थे।

दशक की पहली ब्लॉकबस्टर

दशक की पहली ब्लॉकबस्टर

नंबर 12 पर है अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म तान्हाजी द अनसंग वॉरियर जो इस दशक की पहली ब्लॉकबस्टर भी है। तान्हाजी के ट्रेलर को 24 घंटों के अंदर 27.2 मिलियन व्यूज़ हासिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X