मिल गया प्रियंका गांधी की होने वाली बहू अवीवा का ग्लैमस से पटा इंट्राग्राम अकाउंट, जानिए कौन हैं समधी समधन
Priyanka Gandhi Bahu To Be Family: प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी ज़िंदगी में एक नया कदम रखा है। खबर है कि रेहान की सगाई उनकी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं अविवा बेग से हो गई है। दोनों करीब सात साल से एक-दूसरे को जानते हैं और अब परिवार की रज़ामंदी से उनके रिश्ते को आगे बढ़ाया गया है। अविवा का परिवार दिल्ली में रहता है और दोनों परिवार पहले से ही एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं।

सोशल मीडिया से मिला इशारा
हाल ही में अविवा ने इंस्टाग्राम पर रेहान के साथ एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो को उन्होंने तीन हार्ट इमोजी के साथ अपने प्रोफाइल के हाइलाइट्स में भी डाला है। इसी वजह से लोग इसे सगाई का संकेत मान रहे हैं। हालांकि अभी तक रेहान या अविवा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अविवा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी ट्रिप, दोस्तों और परिवार के साथ बिताए पलों की तस्वीरें अक्सर शेयर करती रहती हैं।
अविवा का परिवार
अविवा बेग दिल्ली के एक अच्छे बिजनेस परिवार से आती हैं। उनके पिता इमरान बेग बिजनेसमैन हैं और उनकी मां नंदिता बेग इंटीरियर डिजाइनर हैं। बताया जाता है कि नंदिता बेग और प्रियंका गांधी की दोस्ती काफी पुरानी है। नंदिता ने कांग्रेस के इंदिरा भवन के इंटीरियर का काम भी किया है। ऐसे में दोनों परिवारों के रिश्ते पहले से ही काफ़ी करीब माने जाते हैं, जो अब और मज़बूत होने वाले हैं।
क्या करती हैं अविवा
अविवा पेशे से फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं और दिल्ली में ही काम करती हैं। उन्होंने मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई की और बाद में ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया और जर्नलिज्म की पढ़ाई की। उन्हें आर्ट और फोटोग्राफी का खास शौक है और उनका काम कई आर्ट एग्जीबिशन में दिखाया जा चुका है। वह 'एटेलियर 11' नाम की एक क्रिएटिव कंपनी की को-फाउंडर भी हैं। दिलचस्प बात यह है कि अविवा कभी नेशनल लेवल की फुटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं।
रेहान वाड्रा के बारे में
रेहान वाड्रा का जन्म 29 अगस्त 2000 को हुआ था। इतने बड़े राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद वह हमेशा लाइमलाइट से दूर रहते हैं। उन्होंने देहरादून के द दून स्कूल से पढ़ाई की और फिर आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चले गए। वहां उन्होंने SOAS यूनिवर्सिटी से राजनीति की पढ़ाई की। रेहान को भी आर्ट और फोटोग्राफी में दिलचस्पी है और वह शांत, सादा और निजी ज़िंदगी जीना पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












