..................... Prianka Gandhi bahu to be Aviva baig caste know Priyanka Gandhi samdhi samdhan background - Hindi Filmibeat

किस जाति की हैं प्रियंका गांधी की होने वाली बहू अवीवा, खतरनाक है समधी समधन इमरान-नंदिता का बैकग्राउंड

Priyanka Gandhi Bahu Caste: कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी के परिवार में जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है। उनके बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी लंबे समय से दोस्त रही अवीवा बेग आज परिवार की मौजूदगी में रणथंभोर में सगाई कर रहे हैं।

Priyanka Gandhi Bahu Caste

बताया जा रहा है कि रेहान और अवीवा पिछले करीब सात साल से एक-दूसरे को जानते थे। सोमवार शाम रेहान ने अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे उन्होंने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। इसके बाद यह खबर सोशल मीडिया पर फैल गई। माना जा रहा है कि दोनों परिवार जल्द ही शादी की तारीख तय करेंगे।

अवीवा बेग को लेकर लोगों की जिज्ञासा

सगाई की खबर आने के बाद लोग रेहान की होने वाली पत्नी अवीवा बेग के बारे में जानना चाहते हैं। खासकर सोशल मीडिया पर उनके धर्म को लेकर काफी सवाल पूछे जा रहे हैं। अवीवा नाम अलग-अलग धर्मों में रखा जाता है और उनके सरनेम 'बेग' की वजह से लोग तरह-तरह के अंदाज़े लगा रहे हैं।

कुछ जानकारों के मुताबिक, अवीवा के पिता का नाम इमरान बेग और मां का नाम नंदिता बताया जाता है। इसी वजह से लोग कंफ्यूज हैं कि उनका परिवार किस धर्म से जुड़ा है। हालांकि इस बारे में परिवार की तरफ से कोई साफ जानकारी नहीं दी गई है।

पढ़ी-लिखी और टैलेंटेड हैं अवीवा

अवीवा बेग सिर्फ अपनी पहचान या नाम की वजह से नहीं, बल्कि अपनी काबिलियत के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और एक समय राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल भी खेल चुकी हैं। इसके अलावा वह एक कंपनी की को-फाउंडर भी हैं।

वहीं रेहान वाड्रा एक विजुअल आर्टिस्ट हैं और उन्हें फोटोग्राफी का शौक बचपन से रहा है। कुल मिलाकर, यह सगाई प्रियंका गांधी के परिवार के लिए खुशी का मौका है और इसी वजह से यह खबर लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई है।

Read more about: robert vadra priyanka gandhi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X