गुजरात के अरबपति बिजनेसमैन उमर कमानी का आया इस हसीना पर दिल, 209 करोड़ खर्च करके बना लिया दुल्हन

Pretty Little Thing के संस्थापक और भारत के नियम मूल के अरबपति बिजनेसमैन उमर कमानी इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में है। दरअसल उन्होंने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड और मॉडल नाडा एडेल के साथ में शादी रचाई है। उन्होंने फ्रांस के दक्षिण में आलीशान होटल डु कैप-एडेन-रॉक में भव्य तौर पर शादी की।
उमर कमानी और नाडा एडेल की शादी के फंक्शन चार दिनों तक चले और इस कपल ने 20 मिलियन पाउंड यानी की 209 करोड़ का अपनी शादी पर खर्चा कर दिया। बता दें कि उमर कमानी एक ब्रिटिश बिजनेसमैन है और फैशन ब्रांड प्रिटीलिटलथिंग के फाउंडर है। दरअसल उनके दादा गुजरात से केन्या चले गए और 60 के दशक में इंग्लैंड चले गए।
तभी से उमर कमानी का परिवार भारत से बाहर रहने लगा। उमर ने अपने फैशन ब्रांड के साथ अरबपतियों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। आज के वक्त में वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। अगर उनकी पत्नी नाडा एडेल की बात करें तो वह ब्रिटिश वर्ष की है और दुबई में रहती हैं।
दरअसल इस कपल ने इटालियन समझ में शादी की और बाद में भारतीय रीति रिवाज के साथ में भी शादी रचाई। जहां पर ढोल बजाने वाले और बॉलीवुड डांसर भी शामिल हुए थे। पहली शादी के लिए नाडा ने हाउस ऑफ़ डायर द्वारा एक कस्टम ब्राइडल गाउन पहना। जिसमें वह एक प्रिंसेस की तरह नजर आ रही थी।
इसी के अलावा उमर ने ब्लैक कलर के टक्सीडो के साथ व्हाइट शर्ट और बो पहना हुआ था। इंडियन वेडिंग के लिए इस कपल ने आइवरी आउटफिट पहने थे। जिसको मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से लिया गया था। इसी के साथ डायमंड ज्वेलरी के साथ दुल्हन ने अपने लुक में चार चांद लगाए।
उमर और नाडा की भव्य शादी में दुनिया भर से कई सारे मेहमान शामिल हुए। इस लिस्ट में सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल, इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर रियो फर्डिनेंड, अभिनेत्री टेसा थॉम्पसन, सिंगर क्रिस्टीना मिलियन, गायिका एंड्रिया बॉटलिकली और हास्य अभिनेता रसेल पीटर्स जैसी हस्तीयों का नाम भी शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications






