बॉलीवुड के इन गानों के साथ तैयार करें अपना नवरात्रि Special गरबा Playlist
नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही डांडिया और गरबा की भी। पिछले 2 सालों में कोरोना काल ने गरबा से लेकर डांडिया नाइट्स का मजा किरकिरा कर दिया था। इस साल एक बार फिर से गरबा लवर्स धूम मचाने के लिए तैयार हैं। बॉलीवुड में भी कई ऐसे गाने बने हैं जो गरबा-डांडिया के दौरान आपको थिरकने के लिए मजबूर कर देते हैं। तो गरबा नाईट्स के लिए कपड़ों की तरह अपनी प्लेलिस्ट को भी रंगीन बनाते हुए बॉलीवुड के इन गानों को जरूर शामिल किजीए।
बॉलीवुड के इन गानों से तैयार करें अपनी गरबा स्पेशल प्लेलिस्ट

ढोलीडा :
फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का यह गाना फुल ऑन एनर्जी से भरा हुआ है। इस गाने में आलिया भट्ट ने पारंपरिक चनिया चोली नहीं बल्कि साड़ी में गरबा किया था। इस गाने को जाह्नवी श्रीमंकर ने गाया था। गरबा नाईट्स पर जाने से पहले इस गाने से आलिया के सिग्नेचर स्टेप्स को सीख कर जाना बिल्कुल ना भूलें।

घणी कुल छोरी :
फिल्म 'रश्मि रॉकेट' का यह गाना निश्चित रूप से आपके नवरात्रि वाइव्स को हाई करेगा। इस गाने को तापसी पन्नू पर फिल्माया गया था। अमित त्रिवेदी के इस गाने को भूमि त्रिवेदी ने गाया था। गाने में तापसी ने पारंपरिक चनिया चोली डाल रखी थी। इस गाने को अपने गरबा प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें।

ढोलिड़ा ढोल हैया मा :
फिल्म 'लवयात्रि' का यह गाना निश्चित रूप से गरबा नाईट्स के लिए ही तैयार किया गया है। पारंपरिक डांडिया सेटअप के साथ इस गाने पर थिरकने की खुशी ही अलग होगी। तनिष्क बागची के इस गाने को उदित नारायण, नेहा कक्कड़, पलक मुच्छल और राजा हसन ने गाया था। इस गाने को फिल्म के लीड एक्टर्स आयुष शर्मा और वरीना हुसैन पर फिल्माया गया था।

कमरिया :
फिल्म 'मित्रों' का यह गाना परफेक्ट गरबा सॉन्ग है। इस गाने को जैकी भगनानी और कृतिका कामरा पर फिल्माया गया था। गुजराती फोक म्यूजिक और मॉडर्न ट्यून के साथ इस गाने को तैयार किया गया था। इस गाने को लियो जॉर्ज और डीजे चेतस ने तैयार किया था और दर्शन रावल ने गाया था।

उड़ी-उड़ी जाए :
गरबा की प्लेलिस्ट तैयार हो और रोमांस किंग शाहरुख खान का यह गाना इसमें कैसे शामिल न किया जाएगा। फिल्म 'रईस' का यह गाना आपके फेस्टिव मूड को बूस्ट करता है। गरबा में अपने पार्टनर के साथ डांस करने के लिए यह परफेक्ट गाना है। इस गाने को एसआरके और पाकिस्तानी ब्यूटी माहिरा खान पर फिल्माया गया था। राम संपत के इस गाने को सुखविंदर सिंह, भूमि त्रिवेदी और करसन सगठिया ने गाया था।

नगाड़ा संग ढोल :
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'गोलियों की रासलीला-राम लीला' का यह गाना उस साल का गरबा एंथम बन गया था। इस गाने को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पर फिल्माया गया था। ढोल की थाप के साथ इस गाने को श्रेया घोषाल और ओस्मान मीर ने गाया था।


Click it and Unblock the Notifications











