Release Rewind: प्रेम रतन धन पायो, याद है सलमान खान ने बोर कर कर के कैसे रूलाया था
सलमान खान और सोनम कपूर स्टारर प्रेम रतन धन पायो ने आज चार साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म का पहली खबर से पहले लुक तक दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। लेकिन जैसे ही फिल्म का ट्रेलर आया था लोगों को निराशा हाथ लग गई थी।
इसके बावजूद फिल्म ने लगभग 40 करोड़ की ओपनिंग देकर इसे सलमान खान की सबसे बड़ी ओपनर बनाया था। फिल्म ने कमाई भी की लेकिन इसके बावजूद अपने बड़े बजट के कारण फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।

वहीं दूसरी तरफ, फिल्म ने कमाई भले ही कर ली थी लेकिन इस फिल्म के लिए किसी के पास कुछ भी अच्छा बोलने को नहीं था। लोगों को सूरज बड़जात्या का प्रेम देखने में बड़ी दिलचस्पी थी इसलिए इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता थी।
हालांकि फिल्म फ्लॉप तो नहीं हुई लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई भी कमाल नहीं दिखा पाई थी। यूं कहिए कि किसी तरह बस सलमान खान की इज़्जत बच पाई थी। लेकिन अगर किसी की इज़्जत गई तो वो थे सूरज बड़जात्या। क्योंकि सलमान से ज़्यादा फैन्स को उनका इंतज़ार था।
इस फिल्म में सलमान खान ने भी काफी दखलअंदाज़ी की और सलमान - सूरज की ये खिचड़ी कोई हज़म नहीं कर पाया। जानिए वो कारण जिसकी वजह से ये फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई -


Click it and Unblock the Notifications












