इस एक्टर ने एक ही हीरोइन संग किया 130 फिल्मों में काम, एक साल में 30-30 फ़िल्में होती थीं रिलीज़

700 से भी ज्यादा फिल्मों में लीड रोल और 40 फिल्मों में डबल रोल, इतना ही नहीं एक ही हीरोइन के साथ में 130 फिल्मों में काम करना एक बड़ा रिकॉर्ड बना देता है। दरअसल हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं उनका नाम प्रेम नजीर है। अपनी बेहतरीन अदाकारी और दरिया दिल्ली से उन्होंने मलयालम सिनेमा पर राज किया। 39 सालों के पूरे करियर में उन्होंने सिनेमा से जुड़े हुए रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जो कि सुनने में काफी असंभव लगता है। दरअसल साल 1951 में फिल्मों में आए प्रेम नजीर कुछ ही सालों में मलयालम इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन गए और हर फिल्म मेकर उन्हें फिल्मों में लेना चाह रहा था।
एक साल में होतीं थी 39 फ़िल्मे रिलीज
इसका नतीजा यही निकला कि उन्होंने हर साल तकरीबन 15 से 20 फिल्मों में काम किया। साल 1973 से लेकर 1977 तक उन्होंने 30-30 फिल्मों में काम किया। 1979 में उनकी एक साल में सबसे ज्यादा यानी की 39 फिल्में रिलीज हुई। एक्टर ने मशहूर एक्ट्रेस शीला के साथ में तकरीबन 130 फिल्मों में काम किया और लिम्बा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
40 फिल्मों में निभाया डबल रोल
इसी के साथ-साथ सबसे ज्यादा 40 फिल्मों में डबल रोल निभाया और इसमें भी उन्होंने रिकॉर्ड बनाया। मलयालम के सुपरस्टार कहे जाने वाले प्रेम का निधन 16 जनवरी साल 1989 में हो गया। दरअसल आपको बता दें कि प्रेम अपने दोस्त की सहायता करने के लिए उनकी पॉलीटिकल रैली का हिस्सा बन गए। लेकिन ना तो समय पर खाना मिलता और ना ही केयर मिलती। वह डायबिटीज से पीड़ित थे और काफी बीमार हो गए। जब उनकी हालत गंभीर हुई तो उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। एडमिट होने की खबर जैसे ही सामने आई तो फैंस का जन सैलाब उमड़ पड़ा।
इस कारण से हुई एक्टर की मौत
फैंस प्रेम को अस्पताल में देखने के लिए पहुंच रहे थे और उनमें से एक शख्स ऐसा था जिसको खसरा यानी कि मीजल्स था। वह फैन नहा धोकर प्रेम से मिलने आया लेकिन नहाने से उसका खसरा का इन्फेक्शन और ज्यादा बढ़ गया था। जिसके चलते प्रेम उनके संपर्क में आए और वह भी खसरा का शिकार हो गए। उनके इलाज के लिए विदेश से दवाई मंगवाई गई और इसके बावजूद उनकी जान बचा नहीं पाए। इसी के चलते 16 जनवरी साल 1989 में मलयालम सिनेमा के स्वर्ण युग लाने वाले प्रेम नजीर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।


Click it and Unblock the Notifications











