इस एक्टर को देखते ही पत्नियों को घर में छुपा लेते थे लोग, राज कपूर से है बेहद खास रिश्ता, पहचाना कौन?

Prem Chopra Throwback Photo: सोशल मीडिया पर अक्सर सेलिब्रिटीज की पुरानी तस्वीर तेजी से वायरल होती हुई नजर आती है। इस बार भी एक बेहतरीन एक्टर और विलेन कहे जाने वाले अभिनेता की पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें पहचानना भी काफी मुश्किल हो रहा है। झुंड में खड़े हुए ये एक्टर बीते जमाने के एक शानदार अभिनेता रह चुके हैं। दरअसल यह और कोई नहीं बल्कि प्रेम चोपड़ा है।
प्रेम चोपड़ा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक खूंखार विलेन का किरदार निभाया और सबके बीच में अपना खौफ भी फैला दिया था। इतना ही नहीं उनको देखते ही लोग अपनी पत्नियों को भी घर में छुपा लिया करते थे। प्रेम चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिक्कत कलाकार है और आपको बता दें कि उनकी शानदार एक्टिंग के चलते उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया गया था।
यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर प्रेम चोपड़ा की एक फैमिली फोटो है। इस तस्वीर में उनके माता-पिता, चार भाई और एक बहन दिखाई दे रही है। सूट-बूट पहने हुए प्रेम चोपड़ा भी काफी डैशिंग अंदाज में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर भी तेजी से वायरल हो रही है और कुछ फैंसी तो ऐसे हैं जो कि प्रेम चोपड़ा को इस पुरानी तस्वीर में पहचान में भी नाकामयाब हो रहे हैं।
प्रेम चोपड़ा पिछले 60 सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव है और उन्होंने अपने करियर में 380 फिल्मों में भी काम किया है। ज्यादातर फिल्मों में उन्हें खलनायक की किरदार में देखा गया। खुद एक्टर ने इस बात का खुलासा किया था कि एक वक्त ऐसा आया था जब उन्हें देखते ही लोग अपनी पत्नी को घर में छुपा लेते थे। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं की प्रेम चोपड़ा का राज कपूर के साथ खास रिश्ता है। दरअसल राज कपूर की पत्नी कृष्णा की बहन उमा से प्रेम चोपड़ा की शादी हुई।
वैसे तो आपको बता दें कि प्रेम चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री में हीरो बनने के लिए आए थे। हालांकि आपको बता दें कि उन्होंने कुछ बतौर हीरो फिल्मों में भी काम किया था। हालांकि उनकी फिल्में फ्लॉप साबित हुई और बाद में वह नेगेटिव किरदार के चलते फेमस हो गए थे। उन्होंने इन किरदारों से लोगों के दिलों पर अपना जादू चलाया। एक्टर ने गुप्त और बेताब जैसी बेहतरीन फिल्में बॉलीवुड को दी है।


Click it and Unblock the Notifications











