..................... Prem Chopra revealed that the government had given a warning due to rape scenes in films. - Hindi Filmibeat

जब प्रेम चोपड़ा को फिल्मों में रेप सीन करने को लेकर सरकार ने दी थी चेतावनी, घनघोर बेइज्जती के साथ पड़ी गालियां

Prem Chopra

प्रेम चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने और दिग्गज अभिनेता रहे हैं। उन्होंनेज्यादातर खलनायक की भूमिका निभाकर लोगों को खूब मनोरंजित किया है। लेकिन आपको बता दें कि वह खूब बदनाम भी हुए। प्रेम चोपड़ा ने एक दौर में टॉप हसीनाओं की फिल्मों में बलात्कार सीन भी शूट किया है। लेकिन प्रेम चोपड़ा ने एक बार यह भी बताया था कि उनके रोल्स के बारे में उनके पास में खाने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रेम चोपड़ा के बलात्कार सींस को लेकर सरकार ने इस पर हस्तक्षेप भी कर दिया था।

विलेन का नाम हमेशा क्यों होता है बदनाम

दरअसल राकित नंद की फिल्म प्रेम नाम है मेरा में प्रेम चोपड़ा ने इस फिल्म में बलात्कार सीन और कुछ एपिसोड को लेकर बात की थी। जिस पर एक्टर ने एक घटना को याद किया, जब एक एक्ट्रेस ने उनको किस करने से इनकार कर दिया था। इस पर एक्टर ने कहा कि "एक टॉप एक्ट्रेस थी जिसका एक एक्टर से रिलेशनशिप था। एक शॉट के चक्कर में मुझे उसे किस करना था और शुरू में तो वह राजी हो गई थी। उसका बॉयफ्रेंड सेट पर था और जब हम शूटिंग के लिए तैयार हुए तो उसने सीन के लिए मना कर दिया।"

जब प्रेम चोपड़ा को एक्ट्रेस ने किस करने से कर दिया था मना

प्रेम चोपड़ा ने इसी इंटरव्यू के आगे यह भी बताया कि "जब भी मैं उसके चेहरे के करीब जाता तो वह मुड़ जाया करती। थोड़ी देर तक यही चलता रहा और टेक के बाद टेक होते रहे। इसके बाद में मजाक में चिल्लाया, व्हाट द हेल! हम खलनायकों को चट्टानों से फेंक दिया जाता है और गोली मार दी जाती है। हीरोज हमें पीट दिया करते हैं। कम से कम हमें छोटी-छोटी चीजों का आनंद मिलना बहुत जरूरी है। लेकिन अंत में इस शॉट को लिया गया और मेकर्स भी खुश हो गये।"

फिल्मों में किए जाते हैं बिना ज़रूरत बलात्कार सीन

प्रेम चोपड़ा ने इसी के आगे यह भी कहा कि "कई बार फिल्म में रेप की हरकत दिखाई नहीं जाती है। इसको बस आवाजों और तेज म्यूजिक के जरिए एक बंद कमरे में दर्शाया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि इतने सारे मेकर्स ने अपनी फिल्मों में बलात्कार सीन को बिना जरुरत के भी रखा। जिसके चलते सरकार को आखिरकार इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा।"

सरकार ने फिल्मों में रेप सीन को लेकर दी थी चेतावनी

प्रेम चोपड़ा यहीं पर नहीं रुके बल्कि उन्होंने आगे यह भी कहा कि "क्या आपको लगता है कि मुझे सच में स्क्रीन पर यह सभी गंदी चीज करना अच्छा लगता है? नहीं, बिल्कुल भी नहीं! हिंसा और सेक्स जैसे सेन के कई सारे फेस हो सकते हैं। लेकिन मैं हिंसा या फिर बॉक्स ऑफिस बूस्टर के तौर पर इन सब के खिलाफ हूं।" 1970 के दशक तक मेकर्स को सरकार ने पहले ही हिंसा और बलात्कार के सीन को कम करने के लिए चेतावनी दे दी थी। इतना ही नहीं जो भी फिल्में फ्लोर पर थी उन्हें केंद्र के नए निर्देश के हिसाब से ही करने को कहा गया था।

Read more about: prem chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X