प्रेम चोपड़ा और ऋषि कपूर मिलकर करते थे लड़कियों पर चर्चा, दोनों की दोस्ती के किस्से हैं खूब मशहूर

Prem Chopra Rishi Kapoor

Prem Chopra On Rishi Kapoor: प्रेम चोपड़ा 70 से 80 के दशक के एक बेहतरीन एक्टर हुआ करते थे। बता दे कि उन्हें एक फेमस विलेन के तौर पर खास पहचान मिल गई थी। आज के वक्त में भी वह फिल्मों में काफी एक्टिव है और आखिरी बार उन्हें फिल्म 'एनिमल' में देखा गया। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की गई।

लेकिन एक वक्त हुआ करता था जब प्रेम चोपड़ा और ऋषि कपूर के बीच एक गहरी दोस्ती थी। अब हाल ही में प्रेम चोपड़ा ने अपने दिवंगत दोस्त और मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर के साथ अपने रिश्ते पर बात की। उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया। दरअसल प्रेम चोपड़ा को असली पहचान ऋषि कपूर की फिल्म 'बॉबी' से मिली थी।

लेकिन अब हाल ही में प्रेम चोपड़ा ने ए एन आई के साथ एक इंटरव्यू के दौरान ऋषि कपूर के साथ अपनी दोस्ती को लेकर बात की और एक किस्सा साझा किया। एक्टर ने बताया कि वह दोनों हमेशा साथ में रहा करते थे। जब ऋषि कपूर कैंसर से ठीक हो गए थे तो उनकी परेशानी एक बार फिर से बढ़ने लगी। प्रेम चोपड़ा ने ऋषि को काफी हंसमुख बताया। एक्टर ने बताया कि वह दोनों अक्सर लड़कियों को लेकर बात करते थे।

प्रेम चोपड़ा ने यह भी बताया कि एक दूसरे से वह बहुत सारे प्रैंक्स किया करते थे।अक्सर उनके बीच में कई सारी मजाकिया चीज भी हुआ करती थी। बता दे कि 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। वह सिर्फ 67 साल के थे। प्रेम चोपड़ा और ऋषि कपूर पारिवारिक रिश्ता भी रखते थे। दरअसल प्रेम चोपड़ा की शादी उमा मल्होत्रा से हुई जो कि कृष्णा राज कपूर की बहन थी। देखा जाए तो प्रेम चोपड़ा और राज कपूर आपस में साढू भाई थे।

More from Filmibeat

Read more about: prem chopra rishi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X