प्रीति जिंटा ने महिलाओं को लेकर कही ऐसी बात, शाहरुख खान का जवाब सुनकर ट्रोल करने लगे लोग

preity zinta shahrukh khan

वीर जारा जैसी शानदार फिल्म साथ में देने वाले शाहरुख खान और प्रीति जिंटा को लेकर इस वक्त चर्चा है। एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसकी वजह से लोग प्रीति जिंटा को बुरा भला कह रहे हैं।

दरअसल प्रीति जिंटा ने शाहरुख खान से महिलाओं को लेकर कुछ ऐसा कह डाला था जो कि हैरान करने वाला था। इसके बाद शाहरुख खान ने उनको स्टेज पर ही जवाब दिया था। दरअसल प्रीति जिंटा ने शाहरुख खान के सामने ही कहा था कि, शाहरुख खान शोज के दौरान स्टेज पर सिर्फ अनाकर्षक महिलाओं से ही बातें करते हैं।

इसके बाद शाहरुख खान ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। वीडियो Reddit पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इसमें प्रीति जिंटा कहती हैं, 'मुझे याद है हमारे टूर में भी जब आप किसी लेडी को बात करने के लिए बुलाते थे, मुझे हमेशा हैरानी होती थी कि शाहरुख सबसे अनअट्रैक्टिव महिला को क्यों बुलाते हैं।'

प्रीति जिंटा की बात खत्म नहीं हो पाती और शाहरुख खान बीच में बोलते हैं, 'मुझे वे खूबसूरत लगती हैं, मुझे महिलाएं खूबसूरत लगती हैं। मैं पूरी जिंदगी महिलाओं से घिरा रहना चाहता हूं। वे जागरूक होती हैं, वे दयालु होती हैं, वे कोमल होती हैं, वे खूबसूरत होती हैं, उनसे अच्छी खुशबू आती है, उनकी आवाज अच्छी होती है, वे अच्छा महसूस करवाती हैं, वे प्यारी होती हैं। मुझे महिलाएं बहुत-बहुत अच्छी लगती हैं।'' शाहरुख खान की इस बात से जाहिर है सभी महिलाएं खुश होंगी।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो के नीचे लोग प्रीति जिंटा को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ठीक है, पहली बार मैं अंततः समझ सका कि लोग Srk को इतना पसंद क्यों करते हैं। एक ने लिखा, ''सोचिए अगर कोई सार्वजनिक मंच पर उनकी बेटी को "असुंदर" कहे तो?? इन लोगों में बुनियादी मानवीय शिष्टाचार और शालीनता की बहुत कमी है।'' एक ने लिखा, ''प्रीति कैसे सवाल कर रही है।'' एक ने लिखा, ''Srk दा परम नारीवादी प्रतीक।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। प्रीति जिंटा ने किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है।

Read more about: preity zinta shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X