Birthday Special : सिर्फ देसी ही नहीं कई विदेशी एक्टर-क्रिकेटर्स से भी जुड़ चुका है प्रीति जिंटा का नाम

Preity Zinta

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा पति जेन गुडइनफ के साथ शादी के बाद लास एंजेलिस में बस गई हैं। प्रीति इन दिनों अपने जुड़वा बच्चों की देखभाल के साथ-साथ अपने किचन गार्डन में फल और सब्जियां उगाने में भी व्यस्त रहती हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा अपने किचन गार्डन के पेड़ों और उनमें उगने वाली फल-सब्जियों का वीडियो शेयर करती रहती हैं। प्रीति भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह लाइमलाइट से कभी दूर नहीं रही हैं। 31 जनवरी को प्रीति जिंटा अपना बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। कहा जाता है कि प्रीति ने करीब 6 सालों तक जेन गुडइनफ को डेट करने के बाद उनसे शादी की। लेकिन इससे पहले प्रीति जिंटा का नाम कई क्रिकेटर्स और एक्टर्स से जुड़ चुका है, जिनमें सिर्फ देसी ही नहीं बल्कि कई विदेशी भी शामिल हैं।

अभिषेक बच्चन से लेकर शेखर कपूर तक :

अभिषेक बच्चन से लेकर शेखर कपूर तक :

प्रीति जिंटा का नाम सबसे पहले जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन के साथ जुड़ा। दोनों के बीच फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' की शूटिंग के दौरान अफेयर खबरें सामने आयी थी। प्रीति और अभिषेक ने फिल्म 'झुम बराबर झुम' में भी साथ में काम किया था। हालांकि दोनों ने अफेयर की खबरों से हमेशा इंकार किया है। जब प्रीति जिंटा का नाम एक्टर-प्रोड्यूसर शेखर कपूर से जुड़ा, उस समय भी सभी चौंक गये थे। शेखर कपूर की पत्नी ने भी प्रीति जिंटा पर घर तोड़ने का आरोप लगाया था।

देसी क्रिकेटर्स से भी जुड़ा नाम :

देसी क्रिकेटर्स से भी जुड़ा नाम :

प्रीति जिंटा के साथ देसी क्रिकेटर्स की अफेयर की कई खबरें भी उड़ी। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम युवराज सिंह का था। युवराज आईपीएल में प्रीति की टीम पंजाब किंग्स 11 के कैप्टन थे। हर मैच के बाद जब भी किंग्स 11 पंजाब जीतता था, तब मीडिया के कैमरे स्टेडियम में दोनों के सेलिब्रेशन पर ही टीक जाती थी। दोनों ने हमेशा से ही अपने रिश्तों को मानने से इंकार किया है। प्रीति के साथ बिजनेसमैन नेस वाडिया का नाम भी जुड़ा था। दोनों के बीच लंबे समय तक अफेयर की खबरें उड़ी थी। आखिरकार 2009 में दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया और यह रिश्ता भी टूट गया।

विदेशी क्रिकेटर और एक्टर से भी अफेयर की अफवाह :

विदेशी क्रिकेटर और एक्टर से भी अफेयर की अफवाह :

डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा का ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट के साथ भी नाम जुड़ चुका है। इस मामले में प्रीति ने हमेशा रिश्तों की बातों का खंडन किया है लेकिन ब्रेट ली मीडिया के सामने हमेशा मुखर रहे हैं। प्रीति के साथ अमेरिकी मॉडल-एक्टर मार्क रॉबिन्सन का जब नाम जुड़ा तो उस समय भी फैंस काफी चौंक गये थे। दोनों के बीच की दोस्ती को हमेशा दोस्ती से कुछ ज्यादा ही कहा गया। यहां तक कि उनके ब्रेकअप की खबरें भी मीडिया में काफी समय तक छाई रही।

Read more about: preity zinta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X