600 करोड़ की प्रॉपर्टी ठुकरा चुकी है ये हसीना, अंडरवर्ल्ड के खिलाफ लड़ी थी लड़ाई, आज है करोड़ों की मालकिन

Preity Zinta Controversies: बॉलीवुड की जानी-मानी ऐक्ट्रेस प्रीति जिंटा अपने बेबाक अंदाज की वजह से काफी पसंद की जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बड़े फिल्म मेकर के बेटे अपनी बेटी की तरह उन्हें माना करते थे। यहां तक कि उनकी तरफ से 600 करोड रुपए तक की प्रॉपर्टी ऑफर की गई थी। लेकिन एक्ट्रेस ने इसको ठुकरा दिया।
यहां तक कि प्रीति जिंटा इतनी ज्यादा बेखौफ है कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन के खिलाफ गवाही देने के लिए कोर्ट में भी पहुंच गई थी। हालांकि बाद में उनको एक बड़े नेता ने सिक्योरिटी भी ऑफर की थी और इससे भी एक्ट्रेस ने साफ इनकार कर दिया था। आज हम आपको प्रीति जिंटा के कई मशहूर किस्सों के बारे में बताने वाले हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रीति जिंटा को फिल्म डायरेक्टर कमाल अमरोही के बेटे शानदार अमरोही अपनी बेटी की तरह समझते थे। उन्होंने एक्ट्रेस को 600 करोड़ की प्रॉपर्टी भी ऑफर की और प्रीति ने इसे ठुकरा कर एक मिसाल कायम कर दी। हालांकि शानदार अमरोही का साल 2011 में निधन हो गया था।
इसी के अलावा प्रीति जिंटा ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के खिलाफ कोर्ट में गवाही भी दी थी। मामला यह था कि प्रीति की साल 2001 में रिलीज होने वाली फिल्म 'चोरी-चोरी चुपके-चुपके' पर अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील ने पैसा लगाया था। लेकिन कागजी तौर पर अगर देखा जाए तो फिल्म पर मुंबई के हीरा कारोबारी भरत शाह ने पैसा लगा रखा था।
इसी के चलते मुंबई पुलिस ने भी इस मामले पर भरत शाह को गिरफ्तार कर लिया था और इस फिल्म के सारे प्रिंट सील कर दिए थे। इसी दौरान प्रीति जिंटा ने कोर्ट में खुलासा कर दिया था कि उनके पास में अंडरवर्ल्ड की तरफ से कॉल आया था और उनसे 50 लाख रुपए की भी मांग की गई थी। लेकिन प्रीति ने अंडरवर्ल्ड की बात ना मानकर कोर्ट में अपनी गवाही दी।
हालांकि बाद में प्रीति जिंटा को उनके इस साहसी काम के लिए 'गॉडफ्रे फिलिप्स नैशनल ब्रेवरी अवॉर्ड' से भी नवाजा गया था। बताया जाता है की एक्ट्रेस को तब लालकृष्ण आडवाणी द्वारा सिक्योरिटी लेने के लिए भी कहा गया था। खान की अभिनेत्री ने मना कर दिया था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि "मैंने सिक्योरिटी लेने से इनकार किया था लेकिन बाद में सादी वर्दी में कुछ पुलिस वाले मेरे साथ में सेट पर रहा करते थे।"


Click it and Unblock the Notifications