14 साल के क्रिकेटर के साथ IPL सेंसेशन प्रीति जिंटा की निजी तस्वीरें लीक? देखकर बुरा था हसीना का हाल
Preity Zinta On Morphed Photos: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा फिल्मों से दूर फिलहाल आईपीएल और अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस कर रही हैं। आईपीएल का सीजन आते ही प्रीति जिंटा के ही सबसे ज्यादा चर्चे होते हैं। सच माने तो प्रीति जिंटा आईपीएल सेंसेशन बन चुकी हैं।

आज हम आपको प्रीति जिंटा की एक कड़वी याद के बारे में बताने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली प्रीति जिंटा ने खुद इस मामले में रिएक्ट किया था। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दावा किया गया कि प्रीति जिंटा ने जयपुर में वैभव सूर्यवंशी को गले लगाया।
प्रीति और वैभव की एडिटेड फोटो के साथ यहां तक लिख दिया कि 'थोड़ा घबराए, थोड़ा शर्माए और फिर...जब प्रीति जिंटा ने वैभव सूर्यवंशी को गले लगाया तो क्या हुआ? आग की तरह वायरल हुआ VIDEO'
लेकिन जब ये प्रीति तक पहुंचा तो उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- 'ये मॉर्फ्ड इमेज और फेक न्यूज है। मुझे बहुत हैरानी हो रही है कि न्यूज चैनल भी अब ऐसी फर्जी तस्वीरों को असली खबर बना रहे हैं।'
This is a morphed image and fake news. Am so surprised now news channels are also using morphed images and featuring them as news items !
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) May 20, 2025
राजस्थान रॉयल्स ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से जो वीडियो पोस्ट किया था, उसमें प्रीति पहले यशस्वी जायसवाल से बात करती हैं और फिर शशांक सिंह से कहती हैं कि, 'चलो उस बच्चे से मिलते हैं।' इसके बाद वो वैभव से मिलती हैं, हाथ मिलाती हैं, हल्की-फुल्की बातचीत होती है लेकिन कहीं भी गले लगने का सीन नहीं है। वीडियो के बैकग्राउंड में 'कोई मिल गया' गाना चल रहा है, जो इसे इमोशनल टच देता है।
साल भर पुराने इस किस्से ने उस वक्त काफी तूल पकड़ लिया था। हालांकि प्रीति जिंटा के रिएक्शन के बाद सभी जगह से उन तस्वीरें और वीडियो को हटा दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications