13 की उम्र में उठा सिर से पिता का साया, बॉयफ्रेंड ने किया मॉलेस्ट, नहीं हो पाई प्रेग्नेंट तो बच्चे पैदा करने..

बॉलीवुड में एंट्री करना इतना आसान नहीं होता। यहां पर काम करने के लिए खूब पापड़ बेलने पड़ते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिसे 13 साल की उम्र में अपने पापा को खो दिया और उस एक्सीडेंट में उनकी मां की भी तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई थी।
इसी के चलते यह 13 साल की बच्ची उम्र से पहले ही काफी ज्यादा मैच्योर हो गई थी। लेकिन आज के वक्त में यह बच्ची बॉलीवुड की एक बड़ी स्टार बन चुकी है और शादी करके विदेश में सेटल भी हो चुकी है। यह करोड़ की कमाई भी करती है। अगर आप अभी तक इस बच्ची को नहीं पहचान पाए हैं तो यह और कोई नहीं बल्कि प्रीति जिंटा है।
प्रीति जिंटा बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक दिग्गज अभिनेत्री बन चुकी है और आपको बता दें कि उनके पिता इंडियन आर्मी में थे। एक कर एक्सीडेंट में उनका निधन हो गया था। यह तब की बात है जब अभिनेत्री सिर्फ 13 साल की थी। इस एक्सीडेंट के चलते उनकी मां भी गंभीर तौर पर घायल हो गई थी और 2 साल तक बेड पर रही।
इस हादसे ने प्रीति जिंटा की पूरी जिंदगी बदल कर रख दी। बाद में प्रीति जिंटा ने 1996 में पर्क चॉकलेट के ऐड में काम किया और इसी के बाद मॉडलिंग में कदम रखा बाद में एक्ट्रेस ने फिल्म 'दिल से' के जरिए अपना एक्टिंग डेब्यू किया। इसमें वह शाहरुख खान के साथ नजर आई थी। दूसरी बार उन्हें 'सोल्जर' में बॉबी देओल के साथ देखा गया था।
प्रीति जिंटा अपनी लाइफ में कंट्रोवर्सी को लेकर भी काफी चर्चा में रही। साल 2003 में भारत शाह केस में वह विटनेस बन गई थी। इसी के अलावा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' शूटिंग के वक्त जबरन वसूली की धमकी मिलने के बावजूद भी भारतीय माफिया के खिलाफ उन्होंने गवाही दे डाली थी। जिसके चलते उन्हें सुरक्षा मिली और 2 महीने तक लोगों की नजरों से वह दूर रही।
कई सालों तक प्रीति जिंटा ने बिजनेसमैन नेस वाडिया को डेट किया और उनके रिलेशनशिप काफी सुर्खियों में रहा। इसके बाद साल 2014 में एक्ट्रेस ने अपनी ही बॉयफ्रेंड के खिलाफ मॉलेस्टेशन और धमकी के आरोप लगाए।एक्ट्रेस ने यह भी आरोप लगाए थे कि उनके बॉयफ्रेंड ने वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल मैच के दौरान उनके साथ बदतमीजी की थी।
प्रीति जिंटा ने अपने ही बॉयफ्रेंड नेस वाडिया और मोहित बुरमान के साथ मिलकर साल 2008 में आईपीएल में किंग्स XI पंजाब टीम को खरीद लिया था। जिससे प्रीति आज भी करोड़ों की कमाई कर रही है। साल 2009 तक वह आईपीएल टीम की मालकिन होने वाली एकमात्र महिला और लीग की सबसे कम उम्र की मालिक रही हैं।
अगर हम प्रीति जिंटा के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने अमेरिका बिजनेसमैन जीन गुडइनफ के साथ में साल 2016 में शादी कर ली थी। दोनों की शादी को पूरे 8 साल हो चुके हैं और आपको बता दे कि दोनों ही दो बच्चों के माता-पिता है। प्रीति जिंटा ने सरोगेसी की सहायता से जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था।


Click it and Unblock the Notifications


