BdaySpcL- अभी भी पूरे बॉलीवुड की चहेती..हर एक्टर को करना था इनके साथ काम
प्रीति जिंटा बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने भले काफी कम फिल्मों में काम किया लेकिन हर फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड सुपरस्टार ही नजर आए।
डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा की फैन फॉलोइंग अच्छी खासी है और उनके जितनी क्यूट दिखने वाली एक्ट्रेस बहुत ही जल्द बॉलीवुड में सबकी चहेती हो गईं। आज प्रीति जिंटा अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं और बॉलीवुड के सभी स्टार्स उन्हें विश भी कर रहे हैं।
प्रीति जिंटा उस दौर में बॉलीवुड में कदम रखी थी, जब बॉलीवुड पर सालों से राज कर रहीं माधुरी, जूही चावला, रवीना टंडन जैसी हीरोइनों का करियर उतार पर था। ऐसे में बॉलीवुड को प्रीति के रूप एक नई खूबसूरत हीरोइन मिल गई।प्रीति जिंटा माधुरी दीक्षित या रवीना की खूबसूरती से अलग बेहद क्यूट दिखती थीं।
[अबराम का Broken Thumb और पापा का मैजिक..ये वीडियो आपका दिन बना देगा]
आमतौर पर एक्ट्रेसेस की कैटफाइट की खबरें आती हैं, लेकिन प्रीति ने इसको भी बदल के दिखाया।प्रीति के साथ-साथ करियर की ऊंचाई चढ़ने वाली रानी मुखर्जी से उनकी पक्की दोस्ती रही।शाहरूख से लेकर सलमान तक से उनकी अच्छी दोस्ती आज भी है तो प्रीति एक्ट्रेस के बाद खुद को बिजनस लेडी के रूप में स्थापित कर चुकी हैं।
आइये आपको दिखाते हैं कैसे प्रीति जिंटा अपने करियर में हर बॉलीवुड के हर बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकीं हैं।देखिए कुछ ऐसा रहा प्रीति का रिकॉर्ड


Click it and Unblock the Notifications











