मशहूर एक्ट्रेस का छलका दर्द- मेरी बेटी को जबरदस्ती किया KISS, व्हीलचेयर पर Harass करने आया

preity zinta

हाल ही में बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा को फोटोग्राफरों ने अपनी कार में बैठते हुए कैप्चर किया था. उस वक्त उनके साथ उनकी बेटी भी थी. प्रीति जिंटा ने इस बात को शेयर करते हुए लिखा कि व्हीलचेयर पर एक व्यक्ति उनका पीछा कर रहा था जब उनकी कार चल रही थी. अभिनेता ने फोटोग्राफरों को जमकर खरी-खोटी सुनाई जो इस घटना पर हंस पड़े थे.

'फोटोग्राफर को यह घटना मजेदार लगी हमारी मदद करने के बजाय उन्होंने फिल्म बनाई और हंसी किसी ने भी उससे नहीं कहा कि वह कार का पीछा ना करें या हमें परेशान ना करें क्योंकि किसी को भी चोट लग सकती थी अगर कोई दुर्घटना होती तो मुझे दोषी ठहराया जाता'-प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा ने सफाई देते हुए बताया कि उनके पास पैसे नहीं प्रीति जिंटा ने आगे कहा कि इतने सालों से उसने मुझे पैसे के लिए परेशान किया है और जो कुछ मैं कर सकती थी, मैंने उसके लिए किया है, इस बार जब उसने पैसे मांगे तो मैंने कहा 'सॉरी आज मेरे पास कैश नहीं है ,सिर्फ क्रेडिट कार्ड है'. मेरे साथ वाली महिला ने अपने पर्स में से उसे कुछ पैसे दिए, उसने उसे वापस फेंक दिया, क्योंकि यह उसके लिए पर्याप्त नहीं थे और अचानक से आक्रमक होने लगा. जैसा कि आप देख सकते हैं कि वह काफी समय से हमारा पीछा कर रहा है, और काफी आक्रमक लग रहा है. तो वहीं इस घटना का वीडियो भी साझा किया गया है, जिसे पहले पपराजी हैंडल के माध्यम से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था.

इतना ही नहीं प्रीति ने एक और घटना के बारे में जिक्र करते हुए बताया है कि जब एक अजनबी उनकी बेटी के पास गई और उसकी तस्वीरें लेना चाहती थी. जब मैंने उसे विनम्रता से मना किया तो वह चली गई. लेकिन फिर अचानक से उसने मेरी बेटी को अपनी बाहों में भर लिया और उसके मुंह के बगल में एक बड़ा गिला चुंबन किया. और यह कहते हुए भाग गई की कितनी प्यारी बच्ची है. वह महिला शार्क की इमारत में रहती है और संयोग से वह बगीचे में थी, जहां मेरे बच्चे खेल रहे थे. प्रीति जिंटा ने इन सभी घटनाओं को पोस्ट करते हुए नीचे लिखा है कि 'सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मेरे बच्चे किसी पैकेज डील का हिस्सा नहीं है और मैं उन्हें इनका शिकार नहीं होने दूंगी, इसलिए कृपया करके मेरे बच्चों को अकेला छोड़ दें और उनके पास तस्वीरें लेने या उन्हें छूने/ पकड़ने के लिए ना आए, क्योंकि वह शिशु है और शिशुओं की तरह व्यवहार करने की आवश्यकता है, ना की मशहूर हस्तियों की तरह'.

आपको बता दें कि प्रीति जिंटा और पति जीन गुडएनफ ने 2021 में अपने जुड़वा बच्चों जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडएनफ का स्वागत किया था.

प्रीति जिंटा के इस पोस्ट पर बॉलीवुड हस्तियों ने भी अपना समर्थन जताया है. प्रियंका चोपड़ा, रितिक रोशन और भी कई अभिनेताओं ने प्रीति के हक में आवाज उठाई है और लिखा है 'वेलडन प्री!

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले आलिया भट्ट ने भी एक मीडिया पोर्टल पर उनकी निजता में सेंध लगाने का आरोप लगाया था. अभिनेत्री के घर से उनकी तस्वीरें प्रकाशित के जाने के बाद वह काफी गुस्से में नजर आई थी. जिसके बाद उन्होंने रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X