अंडरवर्ल्ड से धमकी और इस चीज की हुई डिमांड... फिर प्रीति जिंटा ने जो किया...

प्रीति जिंटा बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि अब वह फिल्मी दुनिया से पूरी तरह दूर है। बता दे कि वह जितनी प्यारी है उतनी ही बहादुर भी है। दरअसल उन्हें यह बहादुर था उनके पिता से विरासत में मिली। दरअसल प्रीति जिंटा के पिता आर्मी ऑफिसर हुआ करते थे और देश के जांबाज की बेटी तो बहादुर होगी ही। बता दे कि जब प्रीति जिंटा को अंडरवर्ल्ड के खिलाफ मुंह खोलने के लिए कहा गया तो हर एक एक्टर चुप हो गए थे और उन्होंने कोर्ट में गवाही दी थी।
प्रीति जिंटा को पिता की मौत के बाद एक बड़ा धक्का लगा था। दरअसल अभिनेत्री के पिता की मौत एक रोड एक्सीडेंट पर हुई थी और उन्होंने कभी भी नहीं सोचा था कि इतनी छोटी उम्र में वह अपने पिता को खो बैठेंगी। इसी के चलते आपको बता दें कि उन्होंने साइकोलॉजी से अपनी पढ़ाई की और बेहद कम उम्र में काफी जिम्मेदार बन गई थी।
प्रीति जिंटा ने अपनी पढ़ाई पूरी की और मॉडलिंग की। इसके बाद आगे चलकर मणि रत्नम की फिल्म दिल से में उन्हें एक छोटा सा रोल निभाने का मौका मिला। बाद में बॉबी देओल की फिल्म सोल्जर के बाद वह इंडस्ट्री में काफी जानी पहचानी जाने लगी। बाद में प्रीति जिंटा को शाहरुख खान और सलमान खान के अलावा सैफ अली खान और आमिर खान जैसे सितारों के साथ देखा गया।
लेकिन एक बार प्रीति जिंटा ने अंडरवर्ल्ड के खिलाफ जाकर एक सख्त कदम उठा लिया था। इसी दौरान चोरी चोरी चुपके चुपके फिल्म की शूटिंग चल रही थी। इसमें लीड किरदार में रानी मुखर्जी के अलावा सलमान खान और प्रीति जिंटा भी थे। इस फिल्म को 13 करोड़ के बजट में बनाया गया। लेकिन विवाद तो तब शुरू हुआ जब पता चला की फिल्म में अंडरवर्ल्ड का पैसा लगा हुआ है।
दरअसल फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर भरत शाह एक हीरा व्यापारी हुआ करते थे। लेकिन कंट्रोवर्सी तो तब हुई जब फिल्म के प्रोड्यूसर नाजिम रिजवी और भरत शाह के कनेक्शन अंडरवर्ल्ड से जुड़ने की बात सामने आने लगी। यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इस केस के दौरान शाहरुख खान से लेकर सलमान खान और महेश मांजरेकर ने भी गवाही देने से इनकार कर दिया था। इस दौरान प्रीति जिंटा ने गवाही दी।
27 साल की प्रीति जिंटा ने बड़े-बड़े सुपरस्टार के मुंह बंद कर दिए थे। उनकी गवाही के चलते भरत शाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। प्रीति जिंटा ने कोर्ट में बताया था कि उन्हें अंडरवर्ल्ड से फोन आए। यहां तक कि 50 लाख की डिमांड की गई थी। इस केस के दौरान नाजिम रिजवी और भरत शाह को दोषी पाया गया और गिरफ्तार भी किया गया।प्रीति जिंटा की इसी बहादुर के चलते उन्हें गॉडफ्रे माइंड ऑफ़ स्टील का पुरस्कार मिला था।


Click it and Unblock the Notifications