..................... Preity zinta fake audio leak with salman khan she accused her ex boyfriend controversial - Hindi Filmibeat

सलमान खान संग ऑडियो हुआ लीक, बॉयफ्रेंड पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, इस हसीना का...

Preity zinta

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे सितारे ऐसे हैं जिन्होंने एक वक्त पर काफी ज्यादा पापुलैरिटी हासिल की और दूसरे वक्त में उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को अचानक से अलविदा कह दिया। लेकिन वह अपने फ़िल्मी करियर में काफी विवादों में रही।

दरअसल आपको बता दें कि हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं उनका सलमान खान के साथ में एक खास रिश्ता है और बाद में एक ऑडियो वायरल होने के चलते वह सुर्खियों में आ गई थी। इसी हसीना ने अपने बॉयफ्रेंड पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। अगर आप अभी तक इस अभिनेत्री को नहीं पहचान पाए हैं तो हम बात कर रहे हैं प्रीति जिंटा की।

प्रीति जिंटा को बॉलीवुड की स्टाइलिश अभिनेत्री माना जाता है और आपको बता दें कि उन्हें डिंपल गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में सलमान खान से लेकर शाहरुख खान और सैफ अली खान जैसे सितारों के साथ में काम किया है। उन्होंने सलमान खान के साथ रिलीज हुई फिल्म काल हो ना हो से पूरी इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया था।

प्रीति जिंटा ने मणि रत्नम की फिल्म दिल से से साल 1998 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ में शाहरुख खान भी नजर आए थे। इसके बाद अभिनेत्री ने वीर जारा और सोल्जर जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। एक वक्त हुआ करता था जब प्रीति जिंटा और बिजनेसमैन नेस वाडिया को फिल्मी पार्टियों और अवार्ड फंक्शन के अलावा क्रिकेट के मैदान में भी साथ में देखा जाता था।

प्रीति जिंटा और नेस वाडिया की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। बताया जाता है कि दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे और शादी भी करना चाहते थे। लेकिन फिर इन दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ कि दोनों एक दूसरे की शक्ल तक देखना बर्दाश्त नहीं कर सकते थे। नेस की मां को दोनों की ब्रेकअप की वजह बताया जाता है। दरअसल उनकी मां को एक्ट्रेस का फिल्मों में काम करना पसंद नहीं था।

नेस की मां ने प्रीति जिंटा के सामने शर्त रख दी थी कि उन्हें शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री छोड़नी होगी। अभिनेत्री को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से दूरी बना ली। दोनों के ब्रेकअप के बाद काफी हंगामा देखने को मिला। दरअसल साल 2014 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच हो रहा था।

यहां पर नेस वाडिया और उनकी मां भी पहुंचे। वह स्टेडियम में देर से आए और इसके चलते वीआईपी बॉक्स में सीट उन्हें नहीं मिल रही थी। उन्हें इंतजार करने के लिए कहा गया और उनके लिए रिजर्व सीटों पर प्रीति के दोस्त बैठे हुए थे। जिसके चलते प्रीति के साथ उनकी बहस हुई। बाद में 13 जून 2014 को रात में एक्ट्रेस ने नेस वाडिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। एक्ट्रेस ने नेस पर छेड़छाड़ और गाली गलौज के आरोप लगाए। यहां तक की जल्दी सिगरेट फेंकने और कमरे में बंद कर देने की भी आरोप लगाए थे और यह केस 4 साल तक चलता रहा। साल 2018 में प्रीति जिंटा ने इस केस को वापस ले लिया था।

खबरों के अनुसार चोरी चोरी चुपके चुपके फिल्म की शूटिंग के वक्त प्रीति जिंटा और सलमान खान काफी नजदीक आ गए थे। दोनों की अफेयर की खबरें आने लगी। इस वक्त ऐश्वर्या राय को सलमान डेट कर रहे थे और साल 2001 में एक ऑडियो टेप लीक हुआ। 4 घंटे इस लंबे ऑडियो रिकॉर्डिंग में सलमान खान को प्रीति जिंटा के साथ रिलेशनशिप की बात कबूल करते सुना गया। दोनों इंटिमेसी की बात करते हुए भी सुने गए और बाद में इसे फर्जी साबित कर दिया गया।

Read more about: preity zinta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X