भंसाली के लिए 40 टेक के बाद प्रेग्नेंट हसीना को पीनी पड़ी शराब, हाल हुआ बेहाल, बोलीं- मेरे शरीर में...

Richa Chadha Drunk For Heera Mandi: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' रिलीज के बाद से ही काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है और आपको बता दें कि इसमें कई सारी अभिनेत्रियां साथ में नजर आई। इस वेब सीरीज में ऋचा चड्ढा ने भी एक अहम भूमिका निभाई और डांस सीक्वेंस करने के लिए उन्होंने शराब पी थी क्योंकि वो 40 बार में इसको सही नहीं कर पा रही थी।
बता दे कि ऋचा चड्ढा प्रेग्नेंट है। लेकिन उन्होंने वेब सीरीज में अपने सिंगल डांस नंबर के लिए ड्रिंक डांसिंग सीक्वेंस को बेहतर बनाने के लिए शराब पी ली थी और इससे उनकी तबीयत और भी ज्यादा खराब हो गई। एक्ट्रेस ने बताया कि जिन पीने के बाद वह अपने होश में नहीं थी और उन्हें एहसास हुआ कि उनके शरीर की गतिविधियां बहुत ही ज्यादा सुस्त हो गई थी।
ऋचा चड्ढा ने इस पर बात करते हुए कहा कि जब वह डांस नंबर कर रही थी तो 30 से 40 रिटेक के बावजूद भी उनका परफॉर्मेंस सही नहीं हो रहा था। इसीलिए उन्होंने ऑफिस स्क्रीन जाकर नशे में धुत होने का फैसला लिया। जूम टीवी के साथ इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि पहले दिन, मुझे नशे में धुत होकर नाचन नहीं आ रहा था और इसीलिए 30 से 40 टेक के बावजूद मैं ठीक नहीं कर पा रही थी।
ऋचा चड्ढा ने आगे कहा कि "मुझे लगा कि एक क्वार्टर ले लिया जाए और क्या होता है देखते हैं। तब मेरे पास जिन थी। मैं थोड़ी सी शराब पी ली और इससे हालात और भी ज्यादा खराब हो गए थे। मैं शरीर की गतिविधियों में सुस्ती लाना नहीं चाहती थी और ऐसा ही हुआ।" जब शराब पीने के बाद एक्ट्रेस में डांस करने की कोशिश की तो उनको एहसास हुआ कि नशे का नाटक करना उनके लिए ठीक था क्योंकि इस तरह से अपनी परफॉर्मेंस को कंट्रोल करना ज्यादा सही होता।
ऋचा चड्ढा ने इस पर आगे कहा कि मैंने अपने सोलो गाने के पहले दिन शराब पीने की कोशिश की थी और यह मेरे काम बिल्कुल भी नहीं आई। नशे में होने से बेहतर है कि मैं इसका नाटक कर लूं। चाहे मैं कितना भी नाच लूं लेकिन मेरी पोशाक इतनी ज्यादा भारी है कि मुझे उस निशान को छूना है। ऐसा करना भी काफी ज्यादा मजेदार था। हालांकि आपको बता दें की एक्ट्रेस अली फैजल के साथ अपने पहले बच्चे का जल्दी ही स्वागत करने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications