कान्स फिल्म फेस्टिवल में इतने बड़े बड़े बेबी बंप लेकर पहुंची हीरोइने, ड्रेस खोल खोलकर दिखाया बढ़ा हुआ पेट!

एक बार फिर से कान्स फिल्म फेस्टिवल शुरू होने वाला है. इस बार इस फेस्टिवल में अनुष्का शर्मा शिरकत करने वाली है. अनुष्का शर्मा उस इवेंट में शिरकत करेंगी जिसमें दुनिया की कई महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा. बता दें कि अनुष्का शर्मा टाइटेनिक एक्ट्रेस केट विंसलेट के साथ नजर आएंगी. पिछले दिनों आलिया भट्ट के मेट गाला 2023 में डेब्यू करने को लेकर काफी चर्चा थी, अब अनुष्का शर्मा कान्स को लेकर सुर्खियों में है.
बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल इस साल 16 मई से 27 मई के बीच आयोजित किया जाएगा. अगर बात पिछले कान्स फेस्टिवल की करें तो वह काफी सुर्खियों में रहा था. पिछले साल 75वां कान्स फेस्टिवल 17 मई से शुरू हुआ था. जिसमें कई भारतीय सेलिब्रिटी पहली बार रेड कार्पेट पर नजर आए थे. पिछली बार टीवी शो की जानी-मानी अभिनेत्री हेली शाह,आर माधवन, अक्षय कुमार, ए आर रहमान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तमन्ना भाटिया नजर आए थे.
वहीं अगर हॉलीवुड की बात करें तो कई हॉलीवुड अभिनेत्रियों ने प्रेगनेंसी के दौरान इस समारोह में हिस्सा लिया था. अभिनेत्री मिशेल विलियम्स 28 मई को 75 वें वार्षिक कान्स फिल्म समारोह के दौरान नजर आई थी. अभिनेत्री शनीना शैक 26 मई को होटल डू कैप-ईडन रॉक में एम्फार गाला कान 2022 में नजर आई थी. यह दोनों अभिनेत्री प्रेगनेंसी के दौरान पोज़ देती नजर आई थी.
मॉडल एड्रियाना लीमा 25 मई 2022 को 75 में वार्षिक फिल्म महोत्सव के दौरान एलविस की स्क्रीनिंग में शामिल हुई थी, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थी. उसके बाद उन्होंने टॉप गन: मेवरिक की स्क्रीनिंग में भी हिस्सा लिया था.
मॉडल एड्रियाना 22 मई 2022 को प्लेस डे ला कास्त्रे में वार्षिक केरिंग वीमेन इन मोशन अवॉर्ड्स में प्रेगनेंसी के दौरान भाग ले चुकी है. मॉडल एड्रियाना ने होटल मार्टिनेज में 'चोपार्ड लव सिनेमा' समारोह में भी हिस्सा लिया था।


Click it and Unblock the Notifications

